विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karwa Chauth 2026: क्या आप भी करवाचौथ पर पहन रही हैं ये रंग? संभल जाएं, राशि के अनुसार ही चुनें अपनी साड़ी

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:35 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 11:14 AM (IST)

आज करवाचौथ के शुभ अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग की साड़ी पहनकर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ा ...और पढ़ें

करवा चौथ के लिए राशि चिन्ह आधारित साड़ी के रंग

करवा चौथ के लिए राशि चिन्ह आधारित साड़ी के रंग

HighLights

  1. करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को, सुहागिनें रखेंगी निर्जला व्रत।

  2. राशि अनुसार शुभ साड़ी रंग पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

  3. काले, सफेद, भूरे, गहरे नीले रंग की साड़ी पहनने से बचें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवाचौथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन सुहाग की लंबी उम्र और बेहतर भविष्य की कामना के लिए विवाहित औरतें करवाचौथ का निर्जला व्रत रखती हैं। हालांकि व्रत की शुरुआत हो चुकी है, जो आज रात को चंद्र दर्शन के बाद खोला जाता है। 

धार्मिक नजरिए के साथ-साथ यह दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए सजने-संवरने का भी सुनहरा मौका है। महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। माना जाता है कि करवाचौथ वाले दिन सुहागिन महिलाएं अगर राशियों के अनुसार साड़ी पहनती हैं, तो इसे शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए शुभ रंग की साड़ियों के बारे में।

एस्ट्रोपत्री की ज्योतिषी पूजा आहूजा के अनुसार, माना जाता है कि राशि के अनुसार रंग चुनने से दिन की सकारात्मक ऊर्जा और भी बढ़ सकती है। इस करवाचौथ अपनी राशि के हिसाब से साड़ी का रंग चुनें और शुभ फल पाएं।

राशि अनुसार कौन-से रंग की साड़ियां पहनें

मेष: लाल
वृषभ: गुलाबी
मिथुन: हरा
कर्क: सफेद
सिंह: नारंगी
कन्या: हरा
तुला: गुलाबी
वृश्चिक: लाल
धनु: पीला
मकर: नीला
कुंभ: बैंगनी
मीन: पीला

करवाचौथ वाले दिन किस रंग की साड़ी पहनने से बचना चाहिए?

हिंदू परंपरा के मुताबिक, करवाचौथ का व्रत सुहाग की खुशहाली, सुख-समृद्धि, दीर्घायु और बेहतर भविष्य की कामना के लिए रखा जाता है। ऐसे में जब शादीशुदा महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं तो उनकी आभा में निखार आता है, जो उन्हें सकारात्मक और अच्छा एहसास कराता है।

कुछ खास रंगों को करवाचौथ के मौके पर पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि माना जाता है कि सुहागिनों के लिए ये रंग अशुभ माने जाते हैं। सबसे पहले तो काले रंग का आउटफिट पहनने से बचना चाहिए। इसके साथ ही एकदम ही सफेद रंग की साड़ी पहनना भी शुभ नहीं होता है। वहीं भूरा या गाढ़े नीले रंग की साड़ी भी करवाचौथ के मौके पर पहनना गलत माना जाता है। भले ही आप इन रंगों की कड़ाई वाली साड़ियां पहन सकती हैं, लेकिन पूरी तरह से इस रंग के कपड़े पहनना गलत माना जाता है।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर बादलों में छिप गया चांद? बिना दर्शन ऐसे खोल सकती हैं व्रत, जान लें ये जरूरी नियम

यह भी पढ़ें- करवाचौथ की पूजा में 7 बार ही क्यों फेरा जाता है करवा? 90% लोग नहीं जानते होंगे इस रस्म का महत्व

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।