Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ketu Gochar: कन्या राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 18 Jun 2024 04:11 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है। भगवान गणेश को प ...और पढ़ें

    Ketu Gochar In Virgo: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें?
    Ketu Gochar In Virgo: भगवान गणेश को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. कन्या राशि के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं।
    2. वर्तमान समय में मायावी ग्रह केतु कन्या राशि में उपस्थित हैं।
    3. कन्या राशि के जातक अपने आराध्य गणेश जी की पूजा करें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ketu Gochar: ज्योतिष शास्त्र में केतु को मायावी ग्रह कहा जाता है। वर्तमान समय में केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुभ रंग हरा है। कन्या राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव उच्च के होते हैं। इसके लिए कन्या राशि के जातकों पर बुध देव की कृपा बनी रहती है। उनकी कृपा से कन्या राशि के जातक मधुरभाषी होते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है। अगर आप भी आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से कन्या राशि के जातकों की हर मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है।

    यह भी पढ़ें: जीवन की मुश्किलें बढ़ा सकता है राहु, इन अचूक उपायों से मिलेगी राहत


    केतु गोचर

    ज्योतिषियों की मानें तो मायावी ग्रह केतु वर्तमान समय में कन्या राशि में विराजमान हैं। इस राशि में केतु 18 मई, 2025 तक रहेंगे। इस दिन संध्याकाल 07 बजकर 35 मिनट पर केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। केतु वक्री चाल चलते हैं। इसके लिए कन्या राशि से वक्री चाल चलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।

    उपाय

    • कन्या राशि के जातक बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करें। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनें। साथ ही भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। आप विषम संख्या यानी 5, 7, 11, 21 की संख्या में भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
    • अगर आप मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन अपने आराध्य भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें। आप गुड़ से निर्मित मोदक भगवान गणेश को भेंट करें। इससे भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आप अपने आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन जगत के पालनहार भगवान कृष्ण की पूजा करें। इसके बाद गौ माता को हरा चारा खिलाएं। इस उपाय को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।  
    • कारोबार में तरक्की पाने के लिए कन्या राशि के जातक बुधवार के दिन साबुत मूंग, मूंग की दाल और हरी चूड़ियों का दान करें। साथ ही गौशाला में चारा के लिए धन का दान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कुंडली में कैसे बनता है शेषनाग कालसर्प दोष? इन उपायों से करें दूर

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी