Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kharmas 2024: खरमास के दौरान करें ये उपाय, धन से लेकर वैवाहिक जीवन तक की दूर होंगी सभी समस्याएं

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 10:26 AM (IST)

    हिंदू धर्म में खरमास बेहद महत्वपूर्ण समय माना जाता है। यह साल में दो बार लगते हैं। इस अवधि में भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही इस समय किसी ...और पढ़ें

    Kharmas 2024: खरमास में रखें इन बातों का ध्यान।
    Kharmas 2024: खरमास में रखें इन बातों का ध्यान।

    HighLights

    1. खरमास सनातन धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण समय है।
    2. खरमास में शादी न करने की सलाह दी जाती है।
    3. खरमास के दौरान सभी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में खरमास का बड़ा धार्मिक महत्व है। यह वह अवधि है, जब सभी शुभ कार्यों को बंद कर दिया जाता है, क्योंकि इस समय को अशुभ माना जाता है। खरमास का अर्थ है - जब सूर्य धनु राशि में एक माह तक रहता है। इस साल खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर, 2024 से हुई है। वहीं, इस दौरान ज्योतिष शास्त्र में कई प्रकार के उपाय बताए, जिन्हें करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है, तो आइए उन उपायों (Kharmas 2024 Upay) के बारे में जानते हैं।

    खरमास के दौरान करें ये चमत्कारी उपाय (Kharmas Ke Asan Upay)

    भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं

    खरमास के दौरान सूर्य देव की पूजा का महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय भगवान सूर्य को अर्घ्य जरूर देना चाहिए। यह बहुत शुभ होता है। साथ ही सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।

    ऐसे में एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल, रोली, अक्षत, गुड़, लाल फूल इत्यादि चीजें मिलाएं फिर सूर्य नारायण को अर्घ्य दें। साथ ही सूर्य देव के किसी भी वैदिक मंत्र का जाप करें।

    यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi 2025 Date: कब है लंबोदर संकष्टी चतुर्थी? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग

    वैवाहिक जीवन होगा सुखी

    जिन जातकों के वैवाहिक जीवन में लगातार परेशानियों आ रही हैं, उन्हें खरमास में पड़ने वाले किसी भी गुरुवार या शुक्रवार के दिन मिट्टी का एक दीपक लेना चाहिए।

    फिर उसमें कपूर जलाकर पूरे घर में उसे दिखाना चाहिए। इससे वैवाहिक (Kharmas Marrige Upay) जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही रिश्ते मधुर होते हैं। इसके अलावा जीवन की सभी नकारात्मकता दूर हो जाती है।

    जीवन में नहीं होगी धन की कमी

    हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। ऐसे में खरमास के दौरान तुलसी माता की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे जीवन की सभी मुश्किलों का अंत होता है। साथ ही घर में शुभता आती है।

    अगर आप देवी की कृपा चाहते हैं, तो आपको उनके समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जप करना चाहिए। इससे धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं।

    यह भी पढ़ें: Tarot Card Reading: गुरुवार को जरूर करें ये आसान उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।