Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खरमास 2026: इन 5 चीजों के दान से प्रसन्न होते हैं सूर्य देव और श्री हरि

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 03:46 PM (GMT+05:30)

    खरमास 2026 (Kharmas 2026) के दौरान दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। जानिए शास्त्रों के अनुसार, खरमास में किन चीजों का दान करना सबसे शुभ माना गया है। ...और पढ़ें

    Kharmas 2026 Daan: खरमास में करें इन चीजों का दान (Image Source: AI-Generated)

    Kharmas 2026 Daan: खरमास में करें इन चीजों का दान (Image Source: AI-Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेक्स, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में 'खरमास' (Kharmas 2026) का समय आध्यात्मिक नजरिए से बहुत ही खास माना जाता है। इस दौरान शादी-ब्याह या गृह प्रवेश जैसे मांगलिक काम नहीं किए जाते, लेकिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं है।

    मार्च 2026 में जब सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो 'मीन खरमास' शुरू हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र और हमारे पुराणों में लिखा है कि इस समय किया गया थोड़ा सा दान भी हजार गुना फल देता है।

    खरमास में क्यों जरूरी है दान?

    'स्कंद पुराण' और 'पद्म पुराण' के अनुसार, खरमास के दौरान सूर्य की चाल धीमी मानी जाती है, जिससे वातावरण में सात्विकता बढ़ जाती है। इस समय सूर्य देव गुरु (बृहस्पति) की सेवा में होते हैं। चूंकि, गुरु और सूर्य दोनों ही शुभ ग्रह हैं, इसलिए इस दौरान जरूरतमंदों की मदद करने से कुंडली के दोष तो दूर होते ही हैं, साथ ही मन को असीम शांति भी मिलती है।

    Kharmas 2026 dan

    (Image Source: AI-Generated)

    इन चीजों का दान देगा 'अक्षय पुण्य'

    • अगर आपके जीवन में मानसिक तनाव रहता है, तो खरमास में किसी भूखे को भोजन कराएं या अनाज का दान करें। शास्त्रों में 'अन्न दान' को महादान कहा गया है।
    • चूंकि, यह सूर्य का समय है, इसलिए सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए गुड़, गाय का घी और तांबे के बर्तनों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
    • खरमास में सूर्य देव गुरु की राशि में होते हैं, इसलिए चने की दाल, हल्दी या पीले कपड़ों का दान करने से भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा मिलती है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
    • गर्मी की आहट शुरू होते ही पानी का दान करना या किसी प्यासे को जल पिलाना सबसे नेक काम है। इससे पितृ दोषों से भी मुक्ति मिलती है।
    • खरमास में कपड़े और जूते-चप्पल का दान करने से मन का अहंकार कम होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kharmas 2026: आज से शुरू हुआ खरमास, 1 महीने तक भूलकर भी न करें ये काम, वरना बिगड़ जाएंगे सारे खेल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।