सूर्य के मेष राशि में जाते ही हट जाएगी मांगलिक कार्यों पर लगी रोक, पढ़ें विवाह आदि के शुभ मुहूर्त
14 अप्रैल 2026 को सूर्य के अपनी उच्च राशि यानी मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा। ...और पढ़ें

खरमास समाप्ति के बाद मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
HighLights
14 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है खरमास
विवाह, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य शुरू होंगे
इस दौरान बन रहे हैं कई शुभ मुहूर्त और योग
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब सूर्य मीन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि यानी मेष में प्रवेश करते हैं, तो इसे मेष संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। इस तिथि इसलिए भी खास है, क्योंकि इस दिन से खरमास की भी समाप्ति होती है। ऐसे में विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों पर लगी एक महीने की रोक भी हट जाती है। चलिए जानते हैं वाहन खरीद, संपत्ति, व्यापार, विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, अन्नप्राशन और मुंडन आदि के लिए शुभ मुहूर्त।
मांगलिक कार्यों के लिए प्रमुख मुहूर्त
- वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त - वाहन खरीद के लिए अप्रैल में 20, 23, 24 और 29 अप्रैल का दिन शुभ माना जा रहा है।
- प्रोपर्टी या घर इत्यादि की खरीद के लिए - अप्रैल माह में प्रोपर्टी आदि खरीदने के लिए 16, 17 23 और 24 अप्रैल का दिन अच्छा रहेगा।
- व्यापार की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त - 15, 18 और 19 को आप अपने नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
- विवाह हेतु मुहूर्त - 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, और 29 अप्रैल का दिन विवाह के लिए शुभ रहने वाला है।
- गृह प्रवेश हेतु मुहूर्त - गृह प्रवेश के लिए अप्रैल में केवल एक ही दिन यानी 20 अप्रैल शुभ रहने वाला है।
- नामकरण के लिए मुहूर्त - पंचांग के अनुसार, नामकरण संस्कार 17, 20, 24 और 28 अप्रैल को करना उत्तम रहेगा।
- अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त - 15, 20, 23 और 29 अप्रैल का दिन अन्नप्राशन मुहूर्त के लिए शुभ है।
- मुंडन के लिए मुहूर्त - मुंडन के लिए 21, 22 और 29 अप्रैल का दिन शुभ रहने वाला है।
अप्रैल के शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग -
- 16 अप्रैल 2026, गुरुवार
- 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार
- 20 अप्रैल 2026, सोमवार
- 23 अप्रैल 2026, गुरुवार
- 29 अप्रैल 2026, बुधवार
अमृत सिद्धि योग के दिन -
- 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार
- 21 अप्रैल 2026, मंगलवार
- 23 अप्रैल 2026, गुरुवार
रवि योग के दिन -
- 20 अप्रैल 2026, सोमवार
- 21 अप्रैल 2026, मंगलवार
- 22 अप्रैल 2026, बुधवार
24 अप्रैल 2026, शुक्रवार
- 25 अप्रैल 2026, शनिवार
- 26 अप्रैल 2026, रविवार
- 29 अप्रैल 2026, बुधवार
- 30 अप्रैल 2026, गुरुवार
गुरु पुष्य योग -
- 23 अप्रैल 2026, गुरुवार
जरूर करें ये काम
- यदि आपके लिए संभव हो, तो मेष संक्रांति पर पवित्र नदियों जैसे गंगा आदि में स्नान करें। नहीं, तो आप घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
- मेष संक्रांति पर किसी जरुरतमंद को पानी से भरा मिट्टी का घड़ा जरूर दान करें। या फिर प्याऊ लगावाएं
- इस दिन पर सत्तू का सेवन करना और दान करना दोनों ही फलदायी माने गए हैं।
यह भी पढ़ें - Kharmas 2026: इन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा खरमास, बरतें विशेष सावधानी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।