विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khatu Shyam Temple: अगर आप भी जा रहे हैं खाटू श्याम, तो जरूर लाएं ये चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम

Published: Sat, 24 May 2025 11:35 AM (IST)

देशभर में खाटू श्याम मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। रोजाना इस मंदिर में अधिक संख्या में भक्त बाबा खाटू श्याम (Baba ...और पढ़ें

Khatu Shyam Temple: खाटू श्याम से क्या लाएं?
Khatu Shyam Temple: खाटू श्याम से क्या लाएं?

HighLights

  1. खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में है।
  2. खाटू श्याम से कुछ चीजों का लाना शुभ होता है।
  3. खाटू श्याम के दर्शन करने लिए अधिक संख्या में भक्त आते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घटोत्कच के बेटे बर्बरीक हैं। इन्हीं की खाटू श्याम के रूप में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। खाटू श्याम (Baba khatu Temple) की पूजा और दर्शन करने से साधक की सभी मुरादें पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं।

ऐसी धार्मिक मान्यता है कि खाटू श्याम से कुछ चीजों को घर लाने से शुभ परिणाम मिलते हैं और खाटू श्याम की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि खाटू श्याम से किन चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है।

श्याम कुंड का जल

खाटू श्याम मंदिर के पास में श्याम कुंड है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्याम कुंड में ही बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश समर्पित किया था। ऐसी मान्यता है कि इस कुंड का जल कभी भी खत्म नहीं होता है। अगर आप श्याम कुंड जा रहे हैं, तो वहां से जल जरूर लाएं और उस जल से घर में छिड़काव करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार के सदस्यों को खाटू श्याम की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही सभी रोग दूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: Baba khatu shyam: इन संकेतों के मिलने पर बाबा खाटू श्याम के दरबार में जरूर लगाएं हाजिरी

  

प्रसाद

खाटू श्याम से प्रसाद जरूर लाना चाहिए। घर आने के बाद स्नान करें और बाबा खाटू श्याम की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण करें। ऐसा माना जाता है कि खाटू श्याम का प्रसाद ग्रहण करने से हारे के सहारे की कृपा प्राप्त होती है।  

मोर पंख

इसके अलावा मोर पंख लाना शुभ माना जाता है। मोर पंख को मंदिर में रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, खाटू श्याम से मोर पंख लाने से हमेशा अन्न और धन के भंडार से रहते हैं। साथ ही जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।

इत्र  

इसके अलावा खाटू श्याम से इत्र जरूर लाएं। ऐसा माना जाता है कि इत्र लाने से जीवन में आने वाली समस्या से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि खाटू श्याम जी को इत्र और गुलाब के फूल अधिक प्रिय है। इसी वजह से भक्त उन्हें इत्र और गुलाब के फूल अर्पित करते हैं।

यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Mandir: नहीं मिलेगा खाटू श्याम जी की यात्रा का पूरा फल, अगर इन जगहों के नहीं किए दर्शन

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।