विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krishna Puja: इस विधि से करें भगवान कृष्ण के मंत्रों का जाप, दूर होगा जीवन का हर कष्ट

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Published: Sun, 26 Nov 2023 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 26 Nov 2023 03:14 PM (IST)

Krishna Puja भगवान कृष्ण की पूजा के लिए उनका जन्मदिन यानी कि जन्माष्टमी या फिर बृहस्पतिवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण ...और पढ़ें

Chant the mantras of Lord Krishna with this method- कृष्ण पूजा
Chant the mantras of Lord Krishna with this method- कृष्ण पूजा

HighLights

  1. सनातन धर्म में भगवान कृष्ण की पूजा को बेहद शुभ माना गया है।
  2. कान्हा की पूजा करने से साधक के सभी कष्टों का अंत होता है।
  3. कृष्ण पूजा के लिए बृहस्पतिवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Krishna Puja: सनातन धर्म में भगवान कृष्ण की पूजा को बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घनश्याम की पूजा करने से साधक के सभी कष्टों का अंत होता है। साथ ही जिन लोगों के प्रेम संबंधों या फिर वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ रही हैं, वो भी समाप्त होती है। भगवान कृष्ण की पूजा के लिए उनका जन्मदिन यानी कि जन्माष्टमी या फिर बृहस्पतिवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है।

अगर इस दिन कान्हा की विशेष पूजा की जाए और उनके यहां दिए गए मंत्रों का जाप किया जाए, तो यह काफी कल्याणकारी साबित होता है। लेकिन भगवान कृष्ण के मंत्र जाप के कुछ नियम हैं, जिनका जानना बेहद जरूरी है, तो आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें : Satyanarayan Vrat 2023: इस विधि से करें श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा, जानें अनुष्ठान का सही तरीका

भगवान कृष्ण के मंत्र

ऊँ कृष्णाय नम:

ऊँ नमो भगवते श्रीगोविन्दाय नम:

हरे कृष्ण हरे कृष्ण । कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।

हरे राम हरे राम । राम राम हरे हरे ॥

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:

मंत्र जाप के नियम

  • किसी भी मासिक जन्माष्टमी से मंत्रों का जाप शुरू करें।
  • उत्तर दिशा की ओर मुख करके मंत्रों का जाप करें।
  • पीले वस्त्र धारण करें
  • शुद्ध घी का दीया जलाएं
  • धूप जलाएं और कृष्ण की मूर्ति का फूलों से शृंगार करें।
  • इन मंत्रों का एक माला यानी 108 बार जाप करें।
  • इनमें से किसी भी एक मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • भगवान कृष्ण की विशेष कृपा पाने के लिए लगातार 10 दिनों तक मंत्रों का जाप करें।

यह भी पढ़ें : Swapna Shastra: सपने में खाना खाते हुए खुद को देखना देता है बड़ा संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'