यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Laddu Gopal Puja: फाल्गुन माह में कैसे करें लड्डू गोपाल की सेवा, इन चीजों का लगाएं भोग
लड्डू गोपाल की सेवा से संबंधित कई नियम (Laddu Gopal Puja Niyam) मिलते गए हैं जिनका ध्यान रखने पर साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आज ह ...और पढ़ें

HighLights
- मौसम के साथ बदल जाते हैं लड्डू गोपाल की सेवा के नियम।
- नियमों के अनुसार, पूजा-अर्चना से मिलते हैं शुभ परिणाम।
- लड्डू गोपाल की कृपा से जीवन में बनी रहती है सुख-समृद्धि।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार, 13 फरवरी 2025 से फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल की सेवा का विशेष महत्व माना गया है। मौसम में बदलाव होने के साथ ही लड्डू गोपाल की सेवा के नियमों में भी कुछ बदलाव आज जाता हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फाल्गुन माह किस तरह लड्डू गोपाल की सेवा (Laddu Gopal Seva) करनी चाहिए और उन्हें किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
इस तरह करें सेवा
फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को पानी में तिल मिलाकर स्नान करवाना शुभ माना जाता है। साथ ही पूजा के दौरान धूप, दीप और फूल अर्पित करें। अंत में आरती और भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करें -
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय गोविंदाय नमो नमः
ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि
तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
.jpg)
पहनाएं इस तरह के वस्त्र
फाल्गुन माह में ठंड कम होने लगती है, ऐसे में लड्डू गोपाल को ज्यादा गर्म कपड़े नहीं पहनाने चाहिए। इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि उनके कपड़े आरामदायक होने चाहिए। साथ ही फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को पीले या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाना भी शुभ माना जाता है।
साथ ही स्नान कराकर वस्त्र पहनाने के बाद लड्डू गोपाल का सुंदर आभूषणों से शृंगार भी जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को चंदन का लेप लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि व्रत में न करें ये गलतियां, वरना पूर्ण फल से रह जाएंगे वंचित
.jpg)
लगाएं इन चीजों का भोग
फाल्गुन माह का बेर एक प्रमुख फल है। ऐसे में आप इस माह में लड्डू गोपाल को बेर भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। इसी के साथ इस महीने में लड्डू गोपाल को मीठी दही का भोग लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। इसी के साथ फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल को गुजिया का भोग लगाना भी काफी अच्छा माना जाता है, इससे वह प्रसन्न होते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Falgun Amavasya 2025 Upay: फाल्गुन अमावस्या पर करें फिटकरी से जुड़े ये उपाय, आर्थिक तंगी जल्द होगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।