Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Laddu Mar Holi 2024: बरसाना में कब है लड्डू मार होली? जानें कैसे हुई इस परंपरा की शुरुआत

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 12:16 PM (IST)

    मथुरा बरसाना नंदगांव और वृंदावन में कई तरह की होली खेली जाती है। इनमें से लड्डू मार होली अधिक प्रसिद्ध है। इस होली में अधिक संख्या में भक्त शामिल होते ...और पढ़ें

    Laddu Mar Holi 2024: बरसाना में कब है लड्डू मार होली? जानें कैसे हुई इस परंपरा की शुरुआत
    Laddu Mar Holi 2024: बरसाना में कब है लड्डू मार होली? जानें कैसे हुई इस परंपरा की शुरुआत

    HighLights

    1. बेहद अनूठी है लड्डू मार होली।
    2. इस बार लड्डू मार 17 मार्च को है।
    3. इस उत्सव में अधिक संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Laddu Mar Holi 2024: देशभर में ब्रज की होली अधिक प्रसिद्ध है। इस होली में शामिल होने के लिए भक्त देश-विदेश से आते हैं। ब्रजमंडल में होली का पर्व कई दिनों तक मनाया जाता है। इस त्योहार का होली के हुरियारों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मथुरा, बरसाना, नंदगांव और वृंदावन में कई तरह की होली खेली जाती है। इनमें से लड्डू मार होली अधिक प्रसिद्ध है। इस होली में अधिक संख्या में भक्त शामिल होते हैं और लड्डू प्रसाद को पाकर स्वयं को खूब धन्य मानते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि लड्डू मार होली की शुरुआत कैसे हुई।  

    यह भी पढ़ें: laddu Mar Holi 2024: कब और कैसे हुई लड्डू मार होली की शुरुआत हुई? जानें इससे जुड़ी कथा

    कब है लड्डू मार होली

    लड्डू मार बरसाना के लाडिली जी के मंदिर में खेली जाती है। यह उत्सव लट्ठमार होली से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस बार 17 मार्च, 2024 दिन रविवार को लड्डू मार होली खेली जाएगी। इस उत्सव के दौरान लोग एक दूसरे पर लड्डू फेंक कर होली खेलते हैं।

    कैसे हुई इसकी शुरुआत

    लट्ठमार होली की तरह लड्डू मार होली भी अधिक प्रसिद्ध है। इस होली से जुड़ी कहानी भी रोचक है। पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में बरसाने से होली उत्सव निमंत्रण लेकर सखियां नंदगांव गई थीं। उनके इस निमंत्रण को नंद बाबा ने स्वीकार किया और इस बात की जानकारी उन्होंने बरसाना में वृषभानु जी के पास भेजी। इसके पश्चात वृषभानु जी ने पुरोहित को लड्डू दिए। साथ ही इस दौरान श्री राधा रानी की सखियों ने उनको गुलाल लगाया। ऐसे में पुरोहित के पास गुलाल लगाने के लिए नहीं था, तो उन्होंने सखियों पर लड्डू फेंकने लगे। माना जाता है कि तभी से लड्डू मार होली की शुरुआत हुई। जो आज भी हर साल लड्डू मार होली खेली जाती है।

    बेहद खास है ब्रज की होली  

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लड्डू मार होली के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ब्रज में लड्डू मार होली उत्सव के दौरान गीत, पद-गायन की पंरपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। ब्रज में होली के कार्यक्रमों की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है।

    खबरें और भी

     यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2024: कब जलेगी होलिका? जानिए तिथि और पूजा विधि

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

    Pic Credit- Instagram/amitnimade