जन्माष्टमी से लेकर वामन जयंती तक: एक ही महीने में आ रही हैं 8 बड़ी जयंतियां, नोट कर लें डेट्स
हिंदू धर्म में जयंती का विशेष महत्व है, जो देवी-देवताओं और संतों के प्रकट दिवस के रूप में मनाई जाती है। सितंबर 2026 में कृष्ण जन्माष्टमी, बलराम जयंती सहित कुल आठ प्रमुख जयंतियां पड़ रही हैं।
-1787114711655_m.webp)
सितंबर महीने में कृष्ण जन्माष्टमी समेत अन्य जयंतियां

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जयंती का विशेष महत्व है, क्योंकि ज्यादातर हिंदू त्योहार भगवान के जन्म के रूप में मनाए जाते हैं। इनमें प्रभु श्री राम का जन्म, कृष्ण का जन्म, हनुमान का जन्म आदि शामिल है। ऐसे में सितंबर 2026 में भी जयंती की तिथि पड़ रही है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की जयंती भी शामिल है।
जयंती क्या है?
हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, जिस तिथि को याद करने या मनाने से जय और पुण्य प्राप्त हो, उसे जंयती कहते हैं। आमतौर पर यह देवी-देवताओं, अवतारों और महान संतों के प्रकट दिवस के रूप में मनाया जाता है।
स्कंद पुराण के तिय्यादी खण्ड के अनुसार जयंती उसे कहते हैं जिसे मनाने से जय और पुण्य मिले। हिंदू धर्म में अनेक देवी-देवताओं की जयंती मनाई जाती है। इसमें दत्त जयंती, वामन जयंती, परशुराम जयंती, नृसिंह जयंती, व्यास जयंती, नारद जयंती, नर्मदा जयंती, यमुना जयंती आदि शामिल है।
सितंबर 2026 में कब-कब मनाई जाएगी जयंती?
द्रिक पंचांग के अनुसार इस साल सितंबर के महीने में कुल 8 जयंती मनाई जाएगी। इसमें कृष्ण जन्माष्टमी, आद्याकाली जयंती, विंध्यवासिनी जयंती, वराह जयंती, बलराम जयंती, दधीचि जयंती, वामन जयंती और भुवनेश्वरी जयंती शामिल है।
1. भगवान कृष्ण की जयंती जिसे आमतौर पर जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है, इस साल 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी।
2. साल 2026 में आद्याकाली जिन्हें महाकाली भी कहा जाता है, उनकी जयंती भी 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी।
3. इसके अलावा मां भुवनेश्वरी की जयंती भी इस साल 23 अगस्त के दिन ही मनाई जाएगी।
4. मां विंध्यवासिनी की जयंती भी इस साल 4 सितंबर, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।
5. भगवान विष्णु के तीसरे अवतार वराह देव की जयंती इस साल 13 सितंबर 2026, रविवार के दिन मनाई जाएगी।
6. बलराम जयंती जिसे कुछ क्षेत्रों में हलषष्ठी पर्व के रूप में मनाया जाता है, इस साल 2 सितंबर 2026, बुधवार के दिन मनाई जाएगी।
7. सनातन धर्म के महान और परम तपस्वी ऋषि दधीचि की जयंती इस साल 19 सितंबर, शनिवार के दिन मनाई जाएगी।
8. श्रीविष्णु के पांचवें अवतार कहे जाने वाले भगवान वामन देव की जयंती इस साल 23 सितंबर 2026, बुधवार के दिन मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- मां दुर्गा के 5 शक्तिशाली मंत्र, जो महिलाओं को देंगे अपार साहस और आंतरिक शक्ति
यह भी पढ़ें- मंदिरों के गर्भगृह में हर किसी को क्यों नहीं मिलता प्रवेश? क्या है इसके पीछे का गहरा रहस्य
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
