Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shattila Ekadashi 2026: लोहड़ी से लेकर मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या तक, यहां पता करें तिथि और शुभ मुहूर्त

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 06:51 PM (IST)

    जनवरी महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार (Weekly Vrat Tyohar 13 To 18 January 2026) मनाए जाते हैं। इनमें लोहड़ी का पर्व13 जनवरी को मनाया जाएगा। वहीं, बुधवार ...और पढ़ें

    Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का धार्मिक महत्व

    Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी का धार्मिक महत्व

    HighLights

    1. माघ का महीना बेहद खास होता है।

    2. यह महीना मां गंगा को समर्पित होता है।

    3. इस महीने में गंगा स्नान करने का विधान है। 

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Vrat Tyohar 13 To 18 January 2026: जनवरी माह में मकर संक्रांति मनाई जाती है। यह पर्व सूर्य देव के मकर राशि में गोचर करने की तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान करते हैं। इसके साथ ही पूजा, जप-तप और दान-पुण्य करते हैं। मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है।

    surya dev

    इस साल मकर संक्रांति के दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है। जब मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी भी मनाई जाएगी। अतः मकर संक्रांति तिथि का महत्व और बढ़ गया है। इसके अलावा, इस सप्ताह मौनी अमावस्या भी पड़ रही है। आइए, इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में जानते हैं-

    प्रमुख व्रत-त्योहार

    • 13 जनवरी को लोहड़ी मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल मकर संक्रांति तिथि से एक दिन पहले मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व पंजाब समेत देश के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके एक दिन बाद मकर संक्रांति मनाई जाती है।
    • 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर संक्रांति के दिन खरमास का समापन होता है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं।
    • 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी मनाई जाएगी। यह पर्व हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस साल मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी का शुभ संयोग एक साथ बन रहा है।
    • हर साल मकर संक्रांति तिथि से माघ बिहू की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति के अगले दिन माघ बिहू मनाई जाती है। इस साल 15 जनवरी को माघ बिहू है। यह पर्व फसल पकने या तैयार होने के उपलक्ष्य पर असम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में धूमधाम मनाया जाता है।
    • 16 जनवरी को प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि है। यह पर्व प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मासिक शिवरात्रि भी मनाई जाएगी।
    • 18 जनवरी को मौनी अमावस्या है। माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत उनकी सहायक नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Magh Bihu 2026 Date: कब जलेगी 'मेजी' और कब मनेगा खुशियों का त्योहार? नोट करें माघ बिहू का शुभ मुहूर्त और महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी