हल छठ 2026: भगवान बलराम के इन 4 नामों में छिपा है शक्ति और संस्कार, बेटे के लिए चुनें सबसे खास नाम
हल छठ का व्रत 2 सितंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा, जो भगवान बलराम के जन्मोत्सव का प्रतीक है। इस ...और पढ़ें

भगवान बलराम से प्रेरित बच्चों के नाम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल हल छठ का व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत जन्माष्टमी से दो दिन पहले रखा जाता है। भारत में इसे हल छठ, हर छठ, ललई छठ और बलराम जयंती के रूप में मनाया जाता है।
इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म हुआ था। इस साल हल छठ 2 सितंबर 2026, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।
सनातन धर्म में भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भगवान बलराम को निष्ठा, ताकत और धर्म का प्रतीक माना जाता है। उन्हें शेषनाग का अवतार भी कहा जाता है, जो हर पल भगवान विष्णु की सेवा और उनके कार्यों में सहयोग करने के लिए तैयार रहते हैं।
हिंदू संस्कृति में बच्चों के नामकरण पौराणिक कथाओं के देवी-देवताओं पर रखने की बात कही जाती है, ताकि बच्चे के अंदर उन जैसा अद्भुत गुण विकसित हो सकें। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के लिए भगवान के नाम को खोज रहे हैं, तो बलराम जी के विभिन्न नाम आपको काफी पसंद आ सकते हैं।
-1788085864066.webp)
भगवान बलराम के प्रमुख नाम
बलदेव- इस नाम का मतलब है, शक्ति का देवता। हल षष्ठी के मौके पर आपके बच्चे के लिए यह नाम आध्यात्मिक नजरिए से भी बेहद खास साबित हो सकता है, क्योंकि यह नाम बच्चे को मन और शरीर दोनों से मजबूत होने की प्रेरणा प्रदान करता है।
बलभद्र- बलभद्र नाम का मतलब है, वह जो काफी ताकतवर होने के साथ काफी सौम्य, भद्र और भलाई करने वाले हो। यह नाम इस बात का प्रतीक है कि, ताकत का इस्तेमाल हमेशा दूसरों की भलाई और सेवा के लिए की जानी चाहिए।
संकर्षण- माता के गर्भ के आकर्षण (ट्रांसफर) की दैवीय और अलौलिक घटना के कारण उन्हें संकर्षण के नाम से भी जाना जाता है। आध्यात्मिक रूप से इस नाम का मतलब होता है, सब को एक साथ लेकर चलने वाला इंसान। अपने बच्चे के लिए यह नाम काफी सही साबित हो सकता है।
रौहिणेय- इस नाम में मातृत्व प्रेम छिपा है। माता रोहिणी के गर्भ से जन्म लेने के कारण उन्हें रौहिणेय कहा जाता है, जो मातृ प्रेम और भक्ति को दर्शाता है।
बच्चों के लिए ये नाम क्यों हैं सही?
भगवान बलराम अपने आप में साहस, ज्ञान और अपार शक्ति के प्रतीक हैं। ऐसे में उनके नाम बच्चों में भी यह गुण पैदा करते हैं। महाभारत और भागवत पुराण के मुताबिक, बलराम जी जितने बलशाली थे उतने ही न्याय और अनुशासन प्रिय भी थे। अपने प्यारे बेबी बॉय के लिए इनमें से कोई भी नाम चुनकर आप उसे एक बेहतर और गौरवशाली पहचान दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सावन के पावन महीने में जन्मी बेटी के लिए चुनें मां लक्ष्मी के ये 5 दुर्लभ और अर्थपूर्ण नाम
यह भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ से प्रेरित 10 खूबसूरत नाम, जो आपके बच्चे का भविष्य संवार देंगे
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
