विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावन के पावन महीने में जन्मी बेटी के लिए चुनें मां लक्ष्मी के ये 5 दुर्लभ और अर्थपूर्ण नाम

Updated: Sat, 01 Aug 2026 06:30 PM (IST)

सावन में जन्मी बेटी के लिए देवी लक्ष्मी से प्रेरित अनोखे और अर्थपूर्ण नाम खोज रहे हैं? सुख, समृद्धि और ...और पढ़ें

बेबी गर्ल के लिए मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम

बेबी गर्ल के लिए मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम

HighLights

  1. सावन में जन्मी बेटी के लिए लक्ष्मी नाम।

  2. कृतिमा, परमात्मिका जैसे अनोखे नाम शामिल।

  3. सुख, समृद्धि, ज्ञान का प्रतीक ये नाम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन महीने के दौरान घर में बेटी का आगमन हुआ है या होने वाला है और कोई अनोखा हिंदू नाम ढूंढ रहे हैं, तो देवी लक्ष्मी के इन खूबसूरत नामों पर जरूर गौर करना चाहिए। हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को सुख, समृद्धि, ज्ञान, संपन्नता, सुंदरता और शुभता की देवी माना जाता है।

हिंदू प्राचीन ग्रंथों और परंपराओं में मां लक्ष्मी के यह अनोखे नाम सदाबहार होने के साथ अर्थपूर्ण भी हैं और ये नाम काफी कम सुनने को मिलते हैं। ये उन माता-पिता के लिए एकदम सही हैं, जो चाहते हैं कि, उनकी बेटी का नाम अनोखा होने के साथ भारतीय संस्कृति से भी जुड़ा हो।

कृतिमा

कृतिमा एक सुंदर और अर्थपूर्ण नाम है, जो रचनात्मकता और कलात्मकता से भरा है। इस नाम वाले लोग स्वभाव से काफी प्रेरणादायक, रचनात्मकता और जुनूनी किस्म के होते हैं। मां लक्ष्मी का यह अनोखा नाम आपकी बेबी गर्ल को दिव्य आभा प्रदान करता है।

परमात्मिका

परमात्मिका नाम मूल रूप से हिंदू कन्या के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह नाम परम चेतना को दर्शाता है। संस्कृत के परमात्मा से निकला शब्द जिसका मतलब सर्व व्यापक होतचा है। इस नाम का सार उस व्यक्ति या शक्ति से है जिसकी मूल भावना या स्वरूप परमात्मा से संबंध रखती है।

शताक्षी

शताक्षी हिंदू धर्म से जुड़ा अत्यंत सुंदर, आध्यात्मिक और देवी स्वरूप वाला नाम है,जिसका मतलब 'सौ आंखे वाली' या 'हर ओर से नजर रखने वाली देवी' यह नाम खासतौर से देवी दुर्गा या मां पार्वती से जुड़ा माना जाता है, जो संसार के प्रत्येक कोने पर नजर रखने वाली मानी जाती है।

धारिणी

धारिणी नाम का मतलब पृथ्वी, कीपिंग की रक्षा होता है। धारिणी नाम रखने से आपका बच्ची भी इस नाम के मतलब की तरह व्यवहार करने लगती है। हिंदू शास्त्रों में धारिणी नाम को अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर आप भी अपनी बच्ची का नाम रखने की योजना बना रहे हैं, तो यह नाम काफी शुभ माना जाता है।

भार्गवी

मां लक्ष्मी से जुड़ा भार्गवी नाम आपकी बच्ची के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। हिंदू शास्त्रों में इस नाम का संबंध देवी दुर्गा, मां पार्वती, लक्ष्मी और सुंदरी देवी से जोड़ा जाता है। अगर आप अपनी बेबी गर्ल का नाम भार्गवी रखते हैं, तो वह इस नाम के मतलब की तरह व्यवहार करने लगेंगी।

यह भी पढ़ें- क्या आपके घर में भी सावन में गूंजी है किलकारी? तो बच्चे को दें भगवान शिव और मां पार्वती के ये यूनिक नाम

यह भी पढ़ें- भगवान जगन्नाथ से प्रेरित 10 खूबसूरत नाम, जो आपके बच्चे का भविष्य संवार देंगे

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।