विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपके घर में भी सावन में गूंजी है किलकारी? तो बच्चे को दें भगवान शिव और मां पार्वती के ये यूनिक नाम

Published: Fri, 31 Jul 2026 12:00 PM (IST)

सावन मास में जन्मे बच्चों के लिए भगवान शिव और माता पार्वती से प्रेरित अनोखे नाम सुझाए गए हैं। ये ...और पढ़ें

सावन में जन्मे बच्चों के लिए यूनिक नामों की लिस्ट (Picture Credit- AI Generated)

सावन में जन्मे बच्चों के लिए यूनिक नामों की लिस्ट (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सभी महीनों में सावन को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। यह महीना देवों के महादेव को समर्पित है। सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का अधिक महत्व है। साथ ही जलाभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव जी की साधना करने से जीवन में आने वाले दुख दूर होते हैं और शुभ फल मिलता है।

अगर सावन के पवित्र महीने में आपके घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है, तो यह आपके और आपके परिवार के लिए विशेष आशीर्वाद है। सावन में जन्मे लेने वाले बच्चों का नाम रखने के लिए माता-पिता ऐसा नाम खोजना चाहते हैं, जिसमें महादेव और मां पार्वती का आशीर्वाद हो। अगर आप भी अपने बच्चे का नाम भगवान शिव और मां पार्वती के प्रेरित नाम रखना चाहते हैं, तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं सावन में जन्मे बच्चों के लिए यूनिक नाम और उनके अर्थ के बारे में।

लड़कों के लिए नाम

शिवांश- यह नाम बेहद यूनिक है। इस नाम का अर्थ है कि भगवान शिव का अंश और शिव का आशीर्वाद।

रुद्रांश- यह बेहद प्यार नाम है। इसका अर्थ है कि भगवान शिव का अंश या रुद्र का हिस्सा हो।

शंकर- भगवान शिव को शंकर भी कहा जाता है। इस नाम का अर्थ है कि कल्याण करने वाल या सुख व मंगल देने वाला।

त्रिलोक- इस नाम का अर्थ है कि तीनों लोकों का समूह।

यह भी पढ़ें- सावन 2026: ये 5 पवित्र व्रत रखने से दूर होंगे दुख-दर्द, मिलेगी सुख-समृद्धि

ओंकार- ओंकार को हिंदू धर्म में भगवान शिव और गणेश जी का स्वरूप माना जाता है। इस नाम का अर्थ है कि ॐ की ध्वनि या ॐ का रूप धारण करने वाला।

शशांक - इस नाम का अर्थ चंद्रमा होता है। हिंदू धर्म में चंद्रमा का संबंध भगवान शिव से है।

व्योमकेश- भगवान शिव को व्योमकेश भी कहा जाता है, जिनके बाल आकाश के समान हैं।

name baby boy and gril  (1)

(Picture Credit- AI Generated)

लड़कियों के लिए नाम

शिवन्‍या- लड़कियों के लिए यह एक बेहद यूनिक नाम है। इस नाम का अर्थ है भगवान शिव का अंश है।

अनविका- इस नाम का अर्थ है पूर्ण और देवी का रूप होता है।

शाम्भवी- माता पार्वती का एक बहुत ही सुंदर नाम है शाम्भवी। इस नाम का अर्थ है भगवान शिव की अर्धांगिनी है।

गौरी- गौरी माता पार्वती का एक रूप है। इस नाम का अर्थ है पवित्र और उज्ज्वल है।

उमा- यह भी माता पार्वती का ही एक नाम है। इस नाम का अर्थ है शांति और चमक की देवी।

गंगिका- इस नाम को पवित्रता, शुद्धि और देवी गंगा का रूप माना जाता है।

यह भी पढ़ें- आयुष्मान योग में सावन का शुभारंभ, भगवान शिव के अभिषेक से मिलेगा विशेष फल, पूरी होंगी मनोकामनाएं

यह भी पढ़ें- मेष, कुंभ और मीन राशि के लिए सावन का महीना ला सकता है परेशानी, अपनाएं 'शनि की साढ़े साती' के ये उपाय

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।