Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेष, कुंभ और मीन राशि के लिए सावन का महीना ला सकता है परेशानी, अपनाएं 'शनि की साढ़े साती' के ये उपाय

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

    ज्योतिष के अनुसार सावन 2026 मेष, कुंभ और मीन राशि वालों पर 'शनि की साढ़े साती' का प्रभाव बढ़ सकता है। परेशानियों से बचने के लिए अपनाएं ये विशेष उपाय। ...और पढ़ें

    सावन में शनि की साढ़े साती के अचूक उपाय । (Picture Credit- AI Generated)

    सावन में शनि की साढ़े साती के अचूक उपाय । (Picture Credit- AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। यह समय मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही कठिन वक्‍त है। ये तीनों राशियां शनि की साढ़े साती के प्रभाव से गुजर रही हैं। इन राशियों के लिए सावन के महीने में भी कम ही राहत नजर आ रही है। एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार," सावन के पावन महीने में विभिन्न राशियों पर ग्रहों की चाल का विशेष प्रभाव पड़ता है। इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार विशेष उपाय करने की सलाह दी जाती है ताकि जीवन के कष्टों को कम किया जा सके।"

    चलिए हम आपको बताते हैं कि ज्योतिषीय गणना के आधार पर सावन भर मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और शनि के प्रभाव के कारण हो रही परेशानियों से बाहर निकलने का क्‍या उपाय हो सकता है।

    राशियों पर प्रभाव और कष्टों के कारण

    मेष राशि: मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। शनि और मंगल के शत्रुतापूर्ण संबंध के कारण इस राशि के जातकों को मानसिक तनाव और क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

    कुंभ राशि: कुंभ शनिदेव की अपनी राशि है और इस समय इस पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। आर्थिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति पाने के लिए यह समय बहुत उत्तम है।

    मीन राशि: मीन राशि पर इस समय साढ़ेसाती का दूसरा यानी सबसे प्रभावकारी मध्य चरण चल रहा है। इसके कारण जातकों को मानसिक अशांति और बनते हुए कार्यों में अचानक बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

    कष्टों से मुक्ति के अचूक उपाय

    इन तीनों राशियों के जातकों को सावन के महीने में नीचे लिखे विशेष उपाय करने चाहिए:

    मेष राशि के उपाय: सावन के सोमवार को शिवलिंग पर लाल चंदन का जल या शहद अर्पित करें। इसके साथ ही शिवलिंग पर 11 बेलपत्र चढ़ाएं और रोजाना हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें। इससे मंगल और शनि दोनों शांत होते हैं।

    कुंभ राशि के उपाय: सावन में भगवान शिव को शमी पत्र और गन्ने का रस अर्पित करें। सावन के प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें।

    खबरें और भी

    मीन राशि के उपाय: शिवलिंग पर केसर युक्त कच्चे दूध से अभिषेक करें और पीले रंग के फूल अर्पित करें। सावन भर प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम एक माला (108 बार) जाप करें। इससे सेहत में सुधार होगा और मानसिक शांति मिलेगी।

    यह भी पढ़ें- सावन में 4 सोमवारी का महासंयोग, सुख-सौभाग्य और मनचाहे वर के लिए ऐसे करें शिव की आराधना

    यह भी पढ़ें- त्रिग्रही और आयुष्मान योग में शुरू हुआ सावन का महीना, क्यों शुभ माना जाता है यह दुर्लभ संयोग?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।