Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lord Shiva: भगवान शिव से सीखें ये 5 महत्वपूर्ण बातें, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Sat, 04 Jan 2025 11:48 AM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में शिव पुराण का अधिक महत्व है। इसमें भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का उल्लेख देखने को मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि सोमवार के दिन महा ...और पढ़ें

    Lord Shiva: भगवान शिव से सीखें ये बातें
    Lord Shiva: भगवान शिव से सीखें ये बातें

    HighLights

    1. भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है।
    2. महादेव को सोमवार का दिन प्रिय है।
    3. प्रभु के जीवन से कई सिख मिलती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Life lessons from Shiva: भगवान शिव को सोमवार का दिन समर्पित है। इस दिन भगवान शिव के संग मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत और श्रद्धा अनुसार दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और विवाह में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। ज्योतिष भी मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार व्रत करने की सलाह देते हैं। अगर आप जीवन में खुशियों का आगमन चाहते हैं, तो भगवान शिव (Teachings of Lord Shiva) की महत्वपूर्ण बातों को जीवन में जरूर आजमाएं। माना जाता है कि महादेव की विशेष बातों का पालन कर रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  

     

    समानता का भाव

    भगवान शिव के लिए सभी भक्त एक समान हैं। उनकी पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इसी वजह से देवी-देवता के अलावा राक्षस भी उनकी उपासना करते हैं। ऐसा बताया जाता है कि जिनका त्याग सभी देवी-देवता कर देते हैं। उन्हें शिव भी अपना लेते हैं। भगवान शिव से यह सिख मिलती है कि सभी लोगों के प्रति एक समान भाव रखना चाहिए।

    जीवन में बनाए रखें शांति

    भगवान शिव ने मस्तक पर चंद्र देव को धारण किया है। चंद्रमा से शांति और शीतलता प्राप्त होती है। इससे यह सिख मिलती है कि जीवन में किसी भी परिस्थिति में शांति बनाए रखना बेहद जरूरी होता है और मन को काबू में रखना चाहिए। इससे व्यक्ति को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त (Success tips inspired by Lord Shiva) होती है।  

    यह भी पढ़ें: Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन पूजा के समय करें ये 5 आसान उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर

    दूसरों की करें मदद

    पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकला विष ग्रहण किया था। इससे यह सिख मिलती है कि अगर जीवन में दूसरों की मदद करोगे, तो भगवान शिव आपका हमेशा कल्याण करेंगे। इसलिए जीवन में दूसरे लोगों की सहायता करनी चाहिए। इससे स्वयं आपका जीवन सफल हो जाएगा।  

    खबरें और भी

    पत्नी का करें सम्मान

    भगवान शिव ने कभी भी स्त्री और पुरुष के बीच भेदभाव नहीं किया। उनकी तस्वीर में हमेशा उनके संग मां पार्वती देखने को मिलती हैं। इससे यह सिख मिलती है कि पत्नी और महिलाओं का हमेशा सम्मान करें और अपमान न करें।  

    सोच विचार कर निर्णय लें

    भगवान शिव के तीन नेत्र होने की वजह से उन्हें त्रिकालधारी के नाम से जाना जाता है। महादेव के तीसरे नेत्र से इस बात की सिख मिलती है कि किसी भी विषय के बारे में सही से सोच विचार कर निर्णय लेना चाहिए।  

    यह भी पढ़ें: Somwar Ke Upay: सोमवार की पूजा में करें शिव मृत्युञ्जय स्तोत्र का पाठ, मांगलिक दोष से मिलेगा छुटकारा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।