यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Zodiac Signs: होली के दिन 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर
रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व होलिका दहन के अगले दिन मनाया जाता है। होली के शुभ अवसर पर सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। इसके ...और पढ़ें

HighLights
- शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।
- इस दिन मां लक्ष्मी की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
- मां लक्ष्मी की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 14 मार्च को होली है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिषियों की मानें तो होली के दिन दो राशि के जातकों पर धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Favorite zodiac signs) की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी। आइए, इन 2 राशि के बारे में जानते हैं-
यह भी पढ़ें: होली से पहले इन चीजों को दिखा दें बाहर का रास्ता, वरना पड़ जाएगा रंग में भंग
वृषभ राशि
.jpg)
वृषभ राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं और आराध्य जगत जननी मां दुर्गा हैं। इस राशि में चंद्र देव उच्च होते हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों पर शुक्र देव और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। साथ ही चंद्र देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलती है। वहीं, मन प्रसन्न रहता है। होली के दिन मां लक्ष्मी की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। मां लक्ष्मी की कृपा से धन की परेशानी दूर होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। बिगड़े काम बनेंगे। कारोबार में तेजी आएगी। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। निवेश का प्लान बनेगा।
तुला राशि
.jpg)
तुला राशि के स्वामी भी शुक्र देव हैं और आराध्या धन की देवी मां लक्ष्मी हैं। तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा हमेशा बरसती रहती है। उनकी कृपा से तुला राशि के जातकों को करियर और कारोबार में जल्द सफलता मिलती है। वहीं, होली के दिन मां लक्ष्मी तुला राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगी। उनकी कृपा से जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आर्थिक तंगी दूर होगी। परिवार के सदस्यों के मध्य प्रेम और स्नेह बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भावनाओं में बहकर कोई फैसले न लें। सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए पूजा के समय मां लक्ष्मी को श्रीफल यानी नारियल और चावल की खीर अर्पित करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: रंगों का त्योहार बदलेगा इन राशियों की किस्मत, लक्ष्मी नारायण योग से होगी धनवर्षा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।