Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Magh Month 2026: राहु और शनि दोष से हैं परेशान? तो माघ माह में करें इन खास चीजों का दान

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 12:00 PM (IST)

    माघ महीना (Magh Month 2026) शुद्धि और सिद्धि का माना जाता है, जो कुंडली में शनि और राहु के अशुभ प्रभावों को शांत करने के लिए अत्यंत फलदायी है। आइए इस ...और पढ़ें

    Magh Month 2026: माघ माह का महत्व।

    Magh Month 2026: माघ माह का महत्व।

    HighLights

    1. माघ महीने को शुद्धि का महीना माना जाता है

    2. इस महीने भगवान सूर्य की पूजा होती है

    3. यह पवित्र महीना 1 फरवरी तक चलेगा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Magh Month 2026: हिंदू धर्म में माघ महीने को 'शुद्धि और सिद्धि' का महीना माना जाता है। साल 2026 में 4 जनवरी से शुरू हुआ यह पवित्र महीना 1 फरवरी तक चलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी कुंडली में शनि या राहु का अशुभ प्रभाव है, तो माघ का महीना इन दोषों को शांत करने के लिए बहुत फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं राहु और शनि की शांति के लिए आपको क्या करना चाहिए?

    magh mela 2

    शनि दोष की शांति के लिए दान

    • काले तिल का दान - माघ में काले तिल का दान सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में आप तिल के लड्डू या कच्चा तिल दान कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं।
    • गर्म कपड़े - कड़ाके की ठंड में किसी जरूरतमंद को कंबल का दान करने से शनि की साढ़ेसाती का कष्ट कम मिलता है।
    • सरसों का तेल - शनिवार के दिन एक पात्र में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उसे दान कर दें।
    • लोहे की वस्तु - लोहे का तवा, चिमटा या अन्य बर्तन किसी गरीब को दान देने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

    राहु दोष दूर करने के उपाय

    • सात प्रकार का अनाज - सात तरह के अनाज (जैसे- गेहूं, चावल, ज्वार, बाजरा, चना, उड़द और मूंग) को मिलाकर दान करें। इसे 'सतनाजा' भी कहते हैं।
    • मूली का दान - राहु दोष से मुक्ति के लिए मूली का दान करना शुभ माना जाता है। आप इसे किसी मंदिर या जरूरतमंद को दे सकते हैं।
    • कोयले का दान - अगर मानसिक तनाव अधिक रहता है, तो बहते जल में कोयला प्रवाहित करें या सफाई कर्मचारियों को कुछ दान दें। ऐसा करने से राहु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।

    इन 3 नियमों का ध्यान

    • दान हमेशा गुप्त और निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। दिखावे के लिए किया गया दान फलदायी नहीं होता।
    • माघ में दान के लिए शनिवार, अमावस्या और मकर संक्रांति के दिन सबसे विशेष हैं।
    • दान हमेशा उसी व्यक्ति को दें, जिसे उसकी सच में जरूरत हो।

    यह भी पढ़ें- Makar Sankranti: 14 या 15 जनवरी को है मकर संक्रांति? बनारस के ज्योतिषियों ने बताया सही शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।