यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Magh Purnima 2025 Daan: माघ पूर्णिमा पर इन चीजों के दान से श्रीहरि होंगे प्रसन्न, चंद्र दोष होगा दूर
पूर्णिमा के दिन महीने का समापन होता है। इस तिथि के समापन के बाद नए माह की शुरुआत होती है। इस बार माघ माह में पूर्णिमा 12 फरवरी (Magh Purnima 2025 Date ...और पढ़ें

HighLights
- हर महीने में पूर्णिमा मनाई जाती है।
- चंद्र दोष में मानसिक तनाव की समस्या होती है।
- इस दोष को दूर करने के लिए पूर्णिमा पर दान करें।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माघ माह में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025) के नाम से जाना जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। इसके अलावा पवित्र नदी में स्नान कर जातक जीवन के सभी पापों से छुटकारा पाता है। साथ ही जीवन में आ रहे संकट दूर होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने पर जीवन में आर्थिक और मानसिक तनाव की समस्या का सामना करना पड़ता है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025 Significance) पर सफेद चीजों का दान करें। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा (Magh Purnima 2025 Daan List) के दिन सफेद चीजों का दान करने से मानसिक तनाव खत्म होता है और जीवन सफल होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा पर किन चीजों चीजों का दान करना चाहिए?
(23).jpg)
यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, कर्ज के साथ समाप्त होगी घर की दरिद्रता
चंद्र दोष होगा खत्म
माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन श्रद्धा अनुसार दान करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और चंद्र दोष (Chandra Dosh Ke Upay) खत्म होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। व्यक्ति और परिवार के सदस्यों पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।
रुके हुए काम जल्द होंगे पूरे
अगर आप किसी काम में रुकावट का सामना कर रहे हैं, तो माघ पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना करें। इसके बाद गरीब लोगों में चावल का दान करें। माना जाता है कि चावल का दान करने से रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं। साथ ही व्यक्ति का जीवन सफल होता है।
खबरें और भी
कभी नहीं होगी धन की कमी
इसके अलावा धन में वृद्धि के लिए माघ पूर्णिमा के दिन चांदी का दान करें। माना जाता है कि चांदी का दान करने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान दान करें। साथ ही वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए प्रभु से कामना करें। ऐसी मान्यता है कि श्रृंगार की चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।
यह भी पढ़ें: Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर करें मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जप, कभी खाली नहीं होगी आपकी तिजोरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।