Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maha Kumbh Shahi Snan 2025: कब किया जाएगा पहला शाही स्नान? जानिए सही समय

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 05:31 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में महाकुंभ मेले को बहुत ही खास माना गया है। इस बार यह 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। यह मेला हर 12 सालों में एक बार लगता है। वहीं इस दौरान (M ...और पढ़ें

    Maha Kumbh Shahi Snan 2025: शाही स्नान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य।
    Maha Kumbh Shahi Snan 2025: शाही स्नान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य।

    HighLights

    1. महाकुंभ मेले का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है।
    2. इस बार यह 13 जनवरी से शुरू हो रहा है।
    3. यह मेला हर 12 सालों में एक बार लगता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जल्द महाकुंभ मेला लगने जा रहा है। इस बार यह 13 जनवरी को शुरू होगा और 26 फरवरी, 2025 तक रहेगा। इस त्याग और समर्पण से भरे मेले का आयोजन हर 12 साल में होता है। वहीं, इस दौरान कई सारे शुभ कार्य (Mahakumbh Tradition) किए जाते हैं, जिनमें से एक शाही स्नान भी है, तो चलिए यहां (Maha Kumbh Shahi Snan 2025) शाही स्नान का शुभ मुहूर्त जानते हैं।

    13 जनवरी, 2025 शाही स्नान मुहूर्त (Shahi Snan 2025 Shubh Muhurat)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष पूर्णिमा की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को सुबह 5 बजकर 03 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 14 जनवरी को रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में इस दिन के लिए स्नान का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है -

    स्नान मुहूर्त - ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। फिर विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 09 मिनट तक रहेगा, जबकि निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

    शाही स्नान डेट (Shahi Snan 2025 Date)

    आपको बता दें कि महाकुंभ में कुल 6 शाही स्नान होते हैं, जिसमें पहला स्नान पौष पूर्णिमा यानी 13 जनवरी को किया जाएगा। वहीं, दूसरा शाही स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन होगा। इसके बाद 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन तीसरा और 02 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन चौथा शाही स्नान किया जाएगा।

    खबरें और भी

    इसके अलावा आखिर के दो शाही स्नान 12 फरवरी, माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन आयोजित होंगे। कहते हैं कि शाही स्नान में भाग लेने से सभी पापों का नाश हो जाता है। साथ ही सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर करें भगवान शिव के इन मंत्रों का जाप, होगा कल्याण

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।