Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maha Navami 2024: नवमी के दिन करें इन चीजों का दान, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 11 Oct 2024 07:26 AM (IST)

    वैदिक पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र की अष्टमी एवं नवमी 11 अक्टूबर को है। इस दिन ही अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इसके साथ ही नवमी (Maha Navami 2024 Daan ...और पढ़ें

    Maha Navami 2024: कब नवमी मनाई जाएगी?
    Maha Navami 2024: कब नवमी मनाई जाएगी?

    HighLights

    1. अष्टमी तिथि पर सुकर्मा योग का निर्माण बन रहा है।
    2. माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।
    3. नवमी तिथि पर माँ सिद्धिदात्री की साधना की जाती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन भक्ति भाव से मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कन्या पूजन भी किया जाता है। इस शुभ तिथि पर साधक नवरात्र का व्रत खोलते हैं। धार्मिक मत है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही सुख, सौभाग्य एवं आय में बढ़ोतरी होती है। साधक श्रद्धा भाव से नवमी तिथि पर स्नान-ध्यान कर मां सिद्धिदात्री की पूजा-भक्ति करते हैं। इस शुभ तिथि पर दान (Maha Navami 2024 Daan) करने का भी विधान है। अगर आप भी मां सिद्धिदात्री की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो नवमी तिथि पर पूजा के बाद दान करें।  

    यह भी पढ़ें: एक क्लिक में नोट करें अष्टमी, नवमी और दशहरा की सही डेट और शुभ मुहूर्त

    इन चीजों का करें दान

    • अगर आप करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर पूजा के बाद गेहूं, सेब, गुड़, शहद, अनार, आडू, चेरी, आलूबुखारा, स्ट्रॉबेरी, मसूर की दाल, टमाटर और चुकंदर का दान करें।  
    • अगर आप मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर पूजा के बाद पके केले, बेसन, पपीता, चने की दाल, अनानास, अरहर (तुअर) की दाल, पीली शिमला मिर्च, पीले रंग के कपड़े, हनीड्यू आदि चीजों का दान करें।
    • अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर चीनी, मिश्री, चावल, आटा, मैदा, सूजी, सफेद रंग के कपड़े, सफेद तिल, सफेद मूंग आदि चीजों का दान करें।
    • अगर आप कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों एवं शनि दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर काले तिल, काली उड़द, साबुत मसूर, सिंघाड़ा, चमड़े के जूते एवं चप्पल और काले कंबल का दान करें। इन चीजों के दान से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की परेशानियों से अवश्य ही निजात मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: वर्षों बाद महाष्टमी पर 'सुकर्मा' योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा दोगुना फल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।