Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahakumbh 2025 Amrit Snan: आज होगा महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 10:20 AM (IST)

    महाकुंभ का अमृत स्नान हिंदुओं के बीच बहुत महत्व रखता है। इस दिन लोग त्रिवेणी तट पर डुबकी लगाने पहुंचते हैं। आज यानी 3 फरवरी 2025 को महाकुंभ का तीसरा अ ...और पढ़ें

    Mahakumbh 2025 Amrit Snan: अमृत स्नान का महत्व।
    Mahakumbh 2025 Amrit Snan: अमृत स्नान का महत्व।

    HighLights

    1. महाकुंभ का अमृत स्नान हिंदुओं के बीच बहुत महत्व रखता है।
    2. इस दिन लोग त्रिवेणी तट पर डुबकी लगाने पहुंचते हैं।
    3. आज महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान किया जा रहा है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ मेला है। जो धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। इस दौरान कई तरह के पूजा अनुष्ठान जैसे - कथा, शाही यात्रा और अमतृ स्नान किए जाते हैं। आज इस महा आयोजन का तीसरा शाही स्नान किया जा रहा है, जिसके लिए करोड़ों की तदाद में भक्तों का सैलाब उमड़ा है, तो आइए इस शुभ अवसर (Mahakumbh 2025 Amrit Snan) की प्रमुख बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार है।

    महाकुंभ 2025 तीसरा अमृत स्नान मुहूर्त (Mahakumbh 2025 Amrit Snan Muhurat)

    महाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान के लिए शुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 14 मिनट से शुरू हुआ था, जिसका समापन 3 फरवरी 2025 को सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक का था। अमृत स्नान वैसे ब्रह्म मुहूर्त में ही ज्यादा फलदायी माना जाता है, लेकिन इस मौके पर लाभ काल, अमृत काल और शुभ काल का शुभ संयोग बन रहा है, जिस वजह से यह दिन स्नान के लिए बहुत मंगलकारी माना जा रहा है।

    अमृत स्नान का महत्व (Mahakumbh 2025 Amrit Snan Importance )

    महाकुंभ में अमृत स्नान का बहुत ज्यादा महत्व है। ऐसे में आज इसका तीसरा अमृत स्नान किया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन संगम तट पर गंगा स्नान करने से जातक के सभी पाप कट जाते हैं। इसके साथ ही बैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होता है। यह पवित्र स्नान व्यक्ति को मोक्ष दिलाने वाला होता है। यही वजह है कि लोग दूर-दूर से इस दौरान त्रिवेणी पर पावन डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं।

    गंगा स्नान ( Pujan Mantra )

    गंगा स्नान के समय इस मंत्र का “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति, नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु” करें जाप।

    शुभ मुहूर्त (Mahakumbh 2025 Amrit Snan Shubh Muhurat )

    वैदिक पंचांग के अनुसार, विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इस दिन गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 59 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वहीं, निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक रहेगा। इस समय आप किसी भी तरह का शुभ काम कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Skanda Sashti पर इस विधि से करें भगवान मुरुगन की पूजा, यहां जानिए पूजन मुहूर्त और मंत्र

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।