Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Skanda Sashti पर इस विधि से करें भगवान मुरुगन की पूजा, यहां जानिए पूजन मुहूर्त और मंत्र

    Updated: Mon, 03 Feb 2025 09:11 AM (GMT+05:30)

    स्कंद षष्ठी (Skanda Sashti 2025 Date) का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह पर्व हर बार पूर्ण भव्यता और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग कार्तिकेय भ ...और पढ़ें

    Skanda Sashti 2025 Date: षष्ठी तिथि पूजा विधि।
    Skanda Sashti 2025 Date: षष्ठी तिथि पूजा विधि।

    HighLights

    1. स्कंद षष्ठी का पर्व हर माह मनाए जाने वाले मासिक हिंदू त्योहारों में से एक है।
    2. स्कंद षष्ठी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
    3. इस दिन स्कंद भगवान की पूजा होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। स्कंद षष्ठी तिथि अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान मुरुगन की पूजा होती है, जिन्हें कार्तिकेय के नाम से भी जाना जाता है। स्कंद षष्ठी के पर्व को राक्षस सुरापद्मन के अंत और बुराई पर धार्मिकता की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 3 फरवरी पर यह पर्व पूर्ण भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है।

    कहते हैं कि जो साधक सच्चे भाव के साथ इस दिन (Skanda Sashti 2025) सभी पूजा अनुष्ठान का पालन करते हैं, उन्हें सुख-शांति की प्राप्ति होती है, तो चलिए यहां पर पूजा से जुड़ी सभी प्रमुख बातों को जानते हैं।

    षष्ठी तिथि पूजा विधि (Skanda Sashti Puja Vidhi 2025)

    प्रात: जल्दी उठकर पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें। भगवान के समक्ष व्रत का संकल्प लें और मंदिर की सफाई करें। एक वेदी पर भगवान कार्तिकेय की मूर्ति स्थापित करें। उनका गंगाजल, पंचामृत और शुद्ध जल अभिषेक करें। सफेद व गोपी चंदन का तिलक लगाएं। पीले फूलों की माला अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाएं। ऋतु फल और मिठाई आदि का भोग लगाएं।

    स्कंद भगवान के वैदिक मंत्रों का जाप करें। स्कंद देव की जन्म कथा का पाठ करें। आरती से पूजा का समापन करें। व्रत का पारण अगले दिन करें।

    यह भी पढ़ें: Skanda Sashti 2025: स्कंद षष्ठी पर ऐसे करें भगवान कार्तिकेय की पूजा, पूरी होगी हर इच्छा

    स्कंद षष्ठी पूजा मुहूर्त (Skanda Sashti 2025 Puja Time)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, स्कंद षष्ठी के शुभ अवसर विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इस दिन गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 59 मिनट से 06 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वहीं, निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 07 मिनट से 01 बजे तक रहेगा। इस समय आप पूजा-पाठ व कोई शुभ कार्य कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    स्कंद भगवान के वैदिक मंत्र (Skanda Sashti 2025 Mantra)

    1. ''ॐ शारवाना-भावाया नम: ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा

    वल्लीईकल्याणा सुंदरा देवसेना मन: कांता कार्तिकेया नामोस्तुते ।।

    2. ''ॐ कर्तिकेयाय विद्महे षष्ठीनाथाय: धीमहि तन्नो कार्तिकेय प्रचोदयात् ।।

    यह भी पढ़ें: Aaj ka Panchang 03 February 2025: स्कंद षष्ठी पर बन रहे हैं कई शुभ योग, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।