Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2024 Daan: महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान, सभी कार्यों में सफलता होगी हासिल

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Mon, 26 Feb 2024 04:59 PM (IST)

    हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन पूजा के ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2024 Daan: महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान, सभी कार्यों में सफलता होगी हासिल
    Mahashivratri 2024 Daan: महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान, सभी कार्यों में सफलता होगी हासिल

    HighLights

    1. महाशिवरात्रि के दिन दान करने का विशेष महत्व है।
    2. दान जीवन में सदैव ही निस्वार्थ भाव से करना चाहिए।
    3. इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024 को है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस पर्व के आने शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024 को है। इस विशेष अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि व्रत और पूजा-पाठ करने से साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि के दिन पूजा के अलावा विशेष चीजों का दान करने का भी अधिक महत्व है। दान जीवन में सदैव ही निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के अवसर पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

    इन चीजों का करें दान

    -महाशिवरात्रि के दिन तिल का दान करें। मान्यता है कि तिल का दान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और पितृ शांत होते हैं। साथ ही रुके हुए काम पूरे होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महिलाएं जरूर रखें महाशिवरात्रि का व्रत, विवाह से जुड़ी दूर होंगी सारी समस्याएं

    -इसके अलावा दूध और दूध से बनी चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से देवों के देव महादेव की कृपा प्राप्त होती है।

    -महाशिवरात्रि के अवसर श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों को कपड़ो और दक्षिणा का दान करें। माना जाता है कि इस कार्य को करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और धन का लाभ मिलता है।

    -यदि आप कार्य में सिद्धि प्राप्त करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन चांदी का शिवलिंग मंदिर में दान करें। चांदी का शिवलिंग दान करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

    महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 08 मार्च को शाम को 09 बजकर 57 मिनट पर होगी और इसके अगले दिन यानी 09 मार्च को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर तिथि समाप्त होगी। अतः 8 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष धारण करने से मिलते हैं कई लाभ, बस ध्यान रखें ये बातें

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।