Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2025 Mantra: भगवान शिव की पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, मिलेगा दोगुना फल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Tue, 25 Feb 2025 08:50 PM (IST)

    महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025 Importance) का पर्व देश और दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक क ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2025 Mantra: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Mahashivratri 2025 Mantra: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. फाल्गुन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है।
    2. इस महीने में देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से सुखों में वृ्द्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल बुधवार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। यह पर्व पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस व्रत को करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इस शुभ अवसर पर साधक श्रद्धा भाव से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भक्ति भाव से महादेव और मां पार्वती की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: जरूर चुनें बेटे के लिए शिव जी से प्रेरित ये नाम, खुल जाएगा उसका भाग्य

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन पूजा के समय 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ पार्वतीयै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक सुखों में वृद्धि के लिए 'ॐ नटराज नमः और ॐ देव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की के लिए 'ॐ नंदराज नमः और ॐ मुक्तायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मनचाहा वर पाने के लिए 'ॐ चंद्रधारी नमः और ॐ ब्रह्मण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक करियर में सफलता पाने के लिए 'ॐ विश्वनाथ नमः और ॐ वैष्णव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ गणपिता नमः और ॐ ब्रह्मचारिण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के लिए 'ॐ ओंकारेश्वर नमः और ॐ अन्नपूर्णायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक मनचाही मुराद पाने के लिए 'ॐ नीलकंठ नमः और ॐ नारायण्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक तंगी को दूर करने के लिए 'ॐ केदारनाथ नमः और ॐ रामायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक महाशिवरात्रि के दिन'ॐ मंगलेश्वर नमः और ॐ भवन्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक शनि बाधा दूर करने के लिए 'ॐ नागार्जुन नमः और ॐ गिरिजायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक सौभाग्य में वृद्धि के लिए 'ॐ रामेश्वर नमः और ॐ कात्यायन्यै नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: जीवन के संकटों से न हो परेशान, इस स्तोत्र के पाठ से जीवन होगा खुशहाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।