Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2026 Wishes: भक्तिमय संदेशों से प्रियजनों को भेजें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, बनेंगे बिगड़े काम

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 08:37 AM (IST)

    यह लेख महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर प्रियजनों को भेजने के लिए भक्तिमय संदेश और शुभकामनाएं प्रस्तुत करता है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2026 Wishes in Hindi: महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं (Image Source: AI-Generated)

    Mahashivratri 2026 Wishes in Hindi: महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. महाशिवरात्रि 2026 के लिए विशेष शुभकामना संदेश।

    2. भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह का पर्व।

    3. दोस्तों व परिवार को भेजें भक्तिमय शुभकामनाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 फरवरी (Mahashivratri 2026 Date) को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस तिथि पर हर साल महाशिवरात्रि का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है।

    इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026 Quotes) शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं  महाशिवरात्रि के भक्तिमय संदेश, जिनके द्वारा आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को (Mahashivratri Ki Hardik Shubhkamnaye) की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं (Mahashivratri 2026 Wishes)

    अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
    काल भी उसका क्या बिगाड़े
    जो भक्त हो महाकाल का!
    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

    Mahashivratri  (12)(Image Source: AI-Generated)


    कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय।
    तीन लोक नौ खंड में, शिव से बड़ा न कोय।
    महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    Mahashivratri  (13)

    (Image Source: AI-Generated)

    शिव की महिमा से जगमगाए सारा जहान,
    शिवरात्रि का यह पर्व लाए खुशियों की सौगात,
    हर हर महादेव!
    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

    Mahashivratri  (14)

    (Image Source: AI-Generated)

    भोले की महिमा है अपरम्पार,
    करते हैं अपने भक्तों का उद्धार,
    शिव की दया आप पर बनी रहे और
    आपके जीवन में खुशियां भरी रहें,
    महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    Mahashivratri  (15)

    (Image Source: AI-Generated)

    सारा जहां है जिसकी शरण में,
    नमन है उस शिव के चरण में।
    बनें उस शिव के चरणों की धूल,
    आओ मिल कर चढ़ायें श्रद्धा के फूल
    महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    Mahashivratri  (16)

    (Image Source: AI-Generated)

    "भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको,
    उनकी दया का प्रसाद मिले आपको।
    आप पाएं जीवन में सब कुछ,
    जो भी आपका दिल चाहे, वो सब मिले आपको।"
    हैप्पी महाशिवरात्रि 2026

    Mahashivratri  (17)

     

    शिव की शक्ति, शिव की भक्ति, ख़ुशी की बहार मिले।
    महादेव की कृपा से आपको जिंदगी के हर कदम पर सफलता मिले।
    महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

    अद्भुत भोले तेरी माया
    अमरनाथ में डेरा जमाया
    नीलकंठ में तेरा साया
    तू ही मेरे दिल में समाया
    हैप्पी महाशिवरात्रि 2026
    महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: शिव भक्ति का महामंत्र, लिंगाष्टकम और पंचाक्षर स्तोत्र के पाठ से बदल जाएगी किस्मत

    यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: रुके हुए काम पूरे करने के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये विशेष पूजा, दूर होंगे सारे कष्ट