यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति के दिन करें बस 3 चीजों का दान, पूरी होगी मनचाही मुराद
सनातन शास्त्रों में निहित है कि सूर्य देव मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025 Daan) तिथि पर उत्तरायण होते हैं। इससे पूर्व सूर्य देव दक्षिणायन रहते हैं ...और पढ़ें

HighLights
- मकर संक्रांति पर पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
- मकर संक्रांति पर पुष्य नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है।
- इस दिन सूर्य देव की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 14 जनवरी को सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इस शुभ अवसर पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी।
.jpg)
सनातन शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का विधान है। साथ ही पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य किया जाता है। धार्मिक मत है कि मकर संक्रांति तिथि पर दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। अगर आप भी मनोवांछित फल पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन बस 3 चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति? एक क्लिक में नोट करें डेट एवं शुभ मुहूर्त
करें इन चीजों का दान
माघे मासे महादेव: यो दास्यति घृतकम्बलम।
स भुक्त्वा सकलान भोगान अन्ते मोक्षं प्राप्यति॥
इस साल मकर संक्रांति माघ महीने में है। श्लोक में माघ महीने का वर्णन है। यह श्लोक विभिन्न पुराणों में निहित है। इस श्लोक का आशय यह है कि माघ के महीने में 3 चीजों का दान करने से व्यक्ति को अमोघ और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मृत्यु उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही पृथ्वी पर स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होती है। बड़ी संख्या में साधक मकर संक्रांति तिथि पर दान-पुण्य करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मंदिर में इन चीजों का दान कर सकते हैं। इसके अलावा, आप सामान्य जन को भी ये चीजें दान में दे सकते हैं।
काले तिल
मकर संक्रांति तिथि पर काले तिल दान करने का विधान है। कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने से साधक पर सूर्य देव की कृपा बरसती है। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। कुंडली में सूर्य मजबूत होने से आत्मबल में वृद्धि होती है। साथ ही शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। अतः मकर संक्रांति के दिन मंदिर में काले तिल का दान करें। आप जरूरतमंदों को भी तिल का दान कर सकते हैं। काले तिल का दान करने से शनि की बाधा भी दूर होती है।
खबरें और भी
घी
अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन घी का दान अवश्य करें। घी के दान करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। साथ ही चंद्र की स्थिति भी अच्छी होती है। कुंडली में चंद्र और शुक्र मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। अगर आप शिव जी की कृपा पाना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान के बाद घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही संध्या ज्योत के लिए मंदिर में घी का दान अवश्य करें।
काले कंबल
अगर आप कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव को खत्म करना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप के बाद काले कंबल का दान अवश्य करें। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। साथ ही महादेव की कृपा भी बरसती है। उनकी कृपा से मनचाही मुराद पूरी होती है। अतः मकर संक्रांति के दिन मंदिर में भगवान शिव के निमित्त दान करें। साथ ही जरूरतमंदों को काले कंबल का दान करें।
यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति के दिन सोने की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, बरसेगी हनुमान जी की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।