Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, अन्न-धन से भरे रहेंगे भंडार

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 08:32 AM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं तो इसे को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। साल में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं जिनमें ...और पढ़ें

    Makar Sankranti 2025: इन चीजों के दान से धन लाभ के बनेंगे योग
    Makar Sankranti 2025: इन चीजों के दान से धन लाभ के बनेंगे योग

    HighLights

    1. मकर संक्रांति पर सूर्य देव के मकर राशि गोचर करते हैं।
    2. मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करना चाहिए।
    3. इस दिन दान करने का विशेष महत्व है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) है। हर साल मकर संक्रांति के त्योहार को देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व को नई ऋतु और नई फसल का भी संकेत माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन को देवी-देवताओं का माना जाता है। इस बात का उल्लेख पुराणों में देखने को मिलता है।

    इस खास असवर पर सूर्य देव को अर्घ्य और पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। साथ ही शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। इसके अलावा श्रद्धा अनुसार मंदिर या गरीब लोगो में दान (Makar Sankranti 2025 Daan) करना भी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से सूर्य देव की कृपा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। ।

    अगर आप सूर्य देव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए मकर संक्रांति के दिन स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें और विधिपूर्वक उपासना करें। इसके बाद दान भी जरूर करें। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान (makar sankranti par kya daan karen) करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू क्यों बनाए जाते हैं, क्या है मान्यता

    मां अन्नपूर्णा की कृपा होगी प्राप्त

    अगर आप जीवन में अन्न-धन की कमी नहीं चाहते हैं, तो मकर संक्रांति के दिन अनाज का दान करें। अनाज को और भोजन की देवी मां अन्नपूर्णा हैं। धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन अनाज का दान करने से हमेशा अन्न और धन के भंडार भरे रहते हैं। साथ ही मां अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है।

    खबरें और भी

    सूर्य की स्थिति होगी मजबूत

    इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन गुड़ और खिचड़ी का दान भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन चीजों का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

    सूर्य देव होंगे प्रसन्न

    मकर संक्रांति पर काले तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि तिल का दान करने से सूर्य देव और शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।

    सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

    इसके अलावा गरीब लोगों को गर्म वस्त्र का दान करें। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2025 Date: 14 या 15 जनवरी... कब है मकर संक्रांति? सूर्य मंत्र और शुभ मुहूर्त भी जानें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।