Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति 14 जनवरी को, इन चीजों के दान से प्रसन्न होंगे सूर्य देव

    Updated: Tue, 06 Jan 2026 05:30 PM (IST)

    साल 2026 में मकर संक्रांति बुधवार, 14 जनवरी को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन पर पवित्र नदी विशेषकर गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल ...और पढ़ें

    Makar Sankranti पर करें किन चीजों का दान?

    Makar Sankranti पर करें किन चीजों का दान?

    HighLights

    1. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होने पर मनाई जाती है मकर संक्रांति

    2. इस दिन पर स्नान-दान करने का माना गया है विशेष महत्व

    3. दान करने से मिलती है सुख-समृद्धि और पितरों की कृपा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2026) का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति वह दिन है, जब सूर्य ग्रह का मकर राशि में प्रवेश होता है और इस दिन से सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं। धार्मिक दृष्टि से इस घटना को काफी शुभ माना गया है। उत्तरायण को देवताओं का दिन भी कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य, स्नान, जप, तप आदि का विशेष महत्व है।

    मकर संक्रांति के दान का महत्व

    मकर संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी जैसे गंगा में स्नान करने से बाद दान आदि करने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन पर यह दोनों काम करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और आने वाले जीवन के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन किए गए दान का साध को कई गुना फल मिलता है। मकर संक्रांति के दिन किए गए दान से साधक को धन-धान्य और आरोग्य के आशीर्वाद के साथ-साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली के दोष से भी राहत मिलती है।

    Makar Sankranti Daan i

    (AI Generated Image)

    जरूर करें इन चीजों का दान

    मकर संक्रांति के दिन आपको जरूरतमंदों व गरीबों के बीच गुड़, तिल, दाल-चावल की खिचड़ी और गर्म कपड़ों का भी दान (Makar Sankranti Daan) करना चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

    मिलेगी पितरों की कृपा

    मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के बाद आपको अन्न, काले तिल, उड़द की दाल और सब्जियों का दान करना चाहिए। मकर संक्रांति के किए गए इस दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आपको उनकी कृपा मिलती है।

    खबरें और भी

    daan i

    (AI Generated Image)

    शुभ होता है ये दान

    रेवड़ी का दान मकर संक्रांति के दिन करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही आप इस दिन पर मूंगफली का भी दान कर सकते हैं। माना गया है कि इस दान से साधक को लाभ मिलता है और उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें - Budh Gochar 2026: इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खजाना, दूर होगी दरिद्रता और बढ़ेगा बैंक बैलेंस

    यह भी पढ़ें- Vivah Muhurat 2026: बैंड बाजा बरात के लिए इस वर्ष मिलेंगे 48 मुहूर्त, मकर संक्रांति से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।