Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर सुहागिनें जरूर करें ये काम, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास
मकर संक्रांति सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का पर्व है। इस दिन सूर्य देव का उत्तरायण होना ऊर्जा का प्रतीक है। सुहागिनों के लिए ये त्योहार बेहद ख ...और पढ़ें

मकर संक्रांति पर क्या करें सुहागिन महिलाएं (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। (Makar Sankranti Rituals) मकर संक्रांति का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य और पुारिवारिक खुशहाली का वरदान लेकर आता है। इस दिन किए गए कुछ विशेष कार्य वैवाहिक जीवन में मधुरता लाते हैं। साथ ही, घर की सुख-समृद्धि के द्वार भी खोलते हैं। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर शादीशुदा महिलाओं के लिए कुछ विशेष नियम और परंपराओं के बारे में।
मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2026) के दिन सूर्य देव का उत्तरायण होना ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। महिलाओं के लिए यह दिन अपनी परंपराओं के जरिए परिवार की भलाई की प्रार्थना करने का होता है। इस दिन किए जाने वाले अनुष्ठानों का फल सीधा पति की लंबी आयु और बच्चों की उन्नति से जुड़ा माना जाता है।
सुहागिन महिलाएं इस दिन क्या करें?
उबटन और स्नान: इस दिन तिल के उबटन का प्रयोग करना चाहिए। नहाने के पानी में काले तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करना बेहद शुभ होता है।
हल्दी-कुमकुम का विधान: कई क्षेत्रों में इस दिन हल्दी-कुमकुम का उत्सव मनाया जाता है। सुहागिनें एक-दूसरे को हल्दी और सिंदूर लगाकर सौभाग्य की कामना करती हैं।
विशेष श्रृंगार: संक्रांति पर महिलाओं को पूर्ण श्रृंगार करना चाहिए। संभव हो तो नए वस्त्र या पीले/लाल रंग के कपड़े पहनें, जो शुभता का प्रतीक हैं।
दान की परंपरा: सुहागिन महिलाओं को सुहाग की सामग्री (जैसे चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी) किसी अन्य सुहागिन स्त्री या ब्राह्मण को दान करनी चाहिए।
परिवार की खुशहाली के लिए विशेष उपाय
14 वस्तुओं का दान: मकर संक्रांति पर '14' अंक का विशेष महत्व है। महिलाएं सुहाग की 14 चीजें दान करके अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।

खिचड़ी का भोग: घर में सुख-शांति के लिए काली उड़द की दाल और चावल की खिचड़ी बनाकर भगवान को भोग लगाएं और फिर सपरिवार ग्रहण करें।
काले तिल का दान: शनि दोष की शांति और परिवार के स्वास्थ्य के लिए काले तिल और गुड़ के लड्डू का दान अवश्य करें।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
1. इस दिन घर में कलह या वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। साथ ही, शांत और प्रसन्न मन से पूजा-पाठ करें।
2. किसी भी अतिथि को खाली हाथ न भेजें।
3. सूर्योदय के समय सूर्य देव को जल अर्पित करते समय 'ॐ सूर्याय नमः' का जाप करें।
यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: पुण्य काल में की गई गलती पड़ सकती है भारी, जानें सही पूजा विधि, मंत्र-महादान
यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026 Wishes: मकर संक्रांति के विशेष अवसर पर अपनों को भेजें प्यार भरे शुभकामना संदेश
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।