Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर तिल का एक छोटा सा उपाय बना देगा मालामाल, घर में बरसेगा धन
मकर संक्रांति 2026 पर तिल के इन उपायों से आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं। जानें कैसे तिल का दान, स्नान और हवन आपको आर्थिक संकटों से मुक्ति दिलाकर मालामाल ...और पढ़ें

मकर संक्रांति 2026 पर करें तिल के उपाय
HighLights
मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान महादान कहलाता है
2026 की मकर संक्रांति आपके लिए धन-धान्य के द्वार खोलती है
पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करने का बहुत महत्व है
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मकर संक्रांति का पर्व न केवल सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश का उत्सव है, बल्कि यह आध्यात्मिक शुद्धि और भाग्य परिवर्तन का भी एक महायोग है। ज्योतिष शास्त्र में मकर संक्रांति के दिन तिल के महत्व को सोने के समान माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु के पसीने से हुई थी, इसलिए इसका उपयोग व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार के कष्टों और दरिद्रता को जड़ से मिटाने की शक्ति रखता है। मकर संक्रांति पर किया गया तिल का एक छोटा सा दान या उपाय आपके बंद किस्मत के ताले खोल सकता है।
साल 2026 की मकर संक्रांति आपके लिए धन-धान्य और समृद्धि के नए द्वार खोलने वाली साबित हो सकती है। बशर्ते आप तिल का सही और शास्त्रों के अनुसार अपयोग करें। इस दिन तिल का दान न केवल शनि दोष से मुक्ति दिलाता है, बल्कि राहु और केतु के अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति दिलाता है। अगर आप भी लंबे समय से आर्थिक तंगी, कर्ज या घर में बरकत की कमी से परेशान हैं, तो तिल के इन अचूक उपायों को आजमाना न भूलें।
1. धन प्राप्ति के लिए 'तिल-स्नान'
मकर संक्रांति के दिन पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करने का बहुत महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति इस दिन तिल के पानी से स्नान करता है, उसके दुर्भाग्य दूर होते हैं और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह उपाय दरिद्रता दूर करने के लिए रामबाण माना जाता है।

(Image Source: AI-Generated)
2. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तिल का दान
मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान महादान कहलाता है। यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो किसी जरूरतमंद को या मंदिर में तिल का दान करें। माना जाता है कि तिल के दान से शनि दोष शांत होता है और धन आगमन की रुकावटें खत्म होती हैं।
खबरें और भी
3. सुख-समृद्धि के लिए 'तिल-हवन'
अपने घर की सुख-शांति के लिए संक्रांति की शाम को घर में छोटा सा हवन करें और उसमें काले तिल की आहुति दें। "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप करते हुए आहुति देने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और लक्ष्मी जी का स्थायी वास होता है।
4. पितृ दोष मुक्ति और लक्ष्मी कृपा
पितरों के निमित्त काले तिल का तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। जिस घर पर पितरों का आशीर्वाद होता है, वहाँ धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल में काले तिल डालकर अर्घ्य देना शुभ होता है।
5. उत्तर दिशा में रखें तिल का पात्र
घर की उत्तर दिशा (कुबेर की दिशा) में एक छोटे तांबे या मिट्टी के पात्र में तिल भरकर रखें और संक्रांति के अगले दिन इसे दान कर दें। यह उपाय व्यापार में वृद्धि और अटके हुए धन को वापस दिलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्या करें और क्या नहीं? रखें इन बातों का ध्यान
यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के साथ जपें ये दिव्य मंत्र, बरसेगी पितरों की कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।