Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangal Gochar 2025 : मंगल का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

    Updated: Mon, 31 Mar 2025 11:06 AM (GMT+05:30)

    मंगल 3 अप्रैल को चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां सेनापति ग्रह मंगल 7 जून तक विराजमान रहेंगे। नीच अवस्था में होने के कारण मंगल गृह ...और पढ़ें

    Mangal Gochar 2025 : ये ग्रह जल्द करेंगे गोचर।
    Mangal Gochar 2025 : ये ग्रह जल्द करेंगे गोचर।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंगल दिनांक 3 अप्रैल, 2025 रात्रि के 01 बजकर 35 मिनट पर चंद्र की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां सेनापति ग्रह मंगल 7 जून 2025 तक विराजमान रहेंगे। नीच अवस्था में होने के कारण मंगल गृह नकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। इस गोचर का प्रभाव कर्क राशि के जातकों पर नकारात्मक पड़ने वाला है। जातक अपने बल में कमी महसूस करेंगे शारीरिक दुर्बलता और मानसिक अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। जातक हीन भावना महसूस कर सकते हैं।

    इस अवधि में आर्थिक हानि का सामना कर सकते हैं। मन में भय उत्पन्न होने से नकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। सलाह दी जाती है कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। हनुमान मंगल कवच का पाठ करें। रोज हनुमान जी के दर्शन करें। साथ ही गुड़ और चने का दान हनुमान जी के मंदिर पर करें।

    ग्रहों के राजकुमार बुध मीन राशि में होंगे मार्गी

    यह गोचर 7 अप्रैल शाम के समय 04 बजकर 10 मिनट पर होगा। यह गोचर मीन राशि की जातकों के लिए नकारात्मक फल देने वाला रहेगा जातक डिप्रेशन आदि का शिकार हो सकते हैं। विश्वास पात्र लोग इस अवधि में धोखा दे सकते हैं। अकेला महसूस कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों के आने से कमजोर महसूस कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

    स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। इसके अलावा अनावश्यक वाद विवाद में पड़ सकते हैं। सलाह दी जाती है कि इस अवधि को धैर्य पूर्वक निकालें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। रोज गणेश जी की आरती करें और दुर्गा माता के मंत्रों का जाप करें।

    खबरें और भी

    शुक्र ग्रह होने जा रहे हैं मीन राशि में मार्गी

    यह गोचर 13 अप्रैल, 2025 सुबह 05 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगा। यह समय मीन राशि के जातकों के लिए अहम रहने वाला है जातक अपने रहन-सहन पर अत्यधिक खर्च कर सकते हैं, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जातक इस अवधि में अपने बाहरी सौंदर्य के प्रति सचेत रहेंगे। गुप्त कार्य में भी धन खर्च कर सकते हैं। मन मस्तिष्क नकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण कर सकता है। इस अवधि में जातक अपोजिट लिंग की तरफ आकर्षित रहेंगे।

    उपाय - रोज लक्ष्मी माता की आरती करें। सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाकर छोटी कन्याओं में दान करें। कमलगट्टे की माला धारण करें।

    ग्रहों के राजा सूर्य का मंगल की राशि मेष राशि में गोचर

    यह गोचर 14 अप्रैल, 2025 को होगा। मेष राशि की जातकों के लिए सकारात्मक रहने वाला है जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें इस अवधि में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस अवधि के दौरान रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। सरकार से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। जो जातक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ ही राजनीति में सफलता प्राप्त हो सकती है।

    इस अवधि में जातक का मान-सम्मान बढ़ेगा। जातक प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने से लाभ प्राप्त करेंगे। खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरा पाएंगे। इस अवधि में जातक का अहंकार बढ़ सकता है। इसलिए सावधान रहें।

    उपाय - इस अवधि में जातक को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए साथ ही सूर्य भगवान को घी से अर्ग देकर लाल पुष्प अर्पित करने चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: आज है चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन, नोट करें पूजन विधि, मंत्र, भोग से लेकर सबकुछ