Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    March Festival List 2025: मार्च में कब है होली और चैत्र नवरात्र? यहां देखें सभी त्योहार-व्रत की सही डेट

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 12:57 PM (GMT+05:30)

    सनातन धर्म में सभी माह का विशेष महत्व है। अब मार्च के महीने की शुरुआत हो गई है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और पर्व मनाए जाते हैं। जैसे- होलाष्टक ...और पढ़ें

    March Vrat Tyohar 2025: मार्च में कौन से पर्व मनाए जाएंगे?
    March Vrat Tyohar 2025: मार्च में कौन से पर्व मनाए जाएंगे?

    HighLights

    1. फाल्गुन माह का विशेष महत्व है।
    2. इस माह में भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती है।
    3. फाल्गुन के बाद चैत्र माह की शुरुआत होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अब नया महीना यानी मार्च की शुरुआत हो गई है। इस माह का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्योंकि इस माह में होली का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। साथ ही कई अन्य भी व्रत और पर्व (March Vrat Tyohar 2025) मनाए जाएंगे। इस महीने के आखिरी में हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी। इसके अलावा मार्च में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी है। चलिए जानते हैं इस माह के व्रत और पर्व की डेट के बारे में।

     

     

    मार्च 2025 के व्रत-त्योहार की लिस्ट (March Vrat Tyohar 2025)

    • 01 मार्च यानी आज फुलेरा दूज का पर्व मनाया जा रहा है।
    • 03 मार्च को विनायक चतुर्थी है।
    • 04 मार्च को स्कंद षष्ठी मनाई जाएगी।
    • 05 मार्च को मासिक कार्तिगाई है।
    • 06 मार्च को रोहिणी व्रत व्रत किया जाएगा।
    • 07 मार्च से होलाष्टक की शुरुआत होगी। इस दौरान शुभ काम नहीं किए जाते हैं। साथ ही इसी दिन दुर्गा अष्टमी व्रत भी किया जाएगा।

    (Pic Credit-AI)

    यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्र में इस दिशा में स्थापित करें मां दुर्गा की तस्वीर, रखें इन बातों का ध्यान

    • 10 मार्च को फाल्गुन माह की आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2025 Date) व्रत किया जाएगा। इस दिन नृसिंह द्वादशी भी है।
    • 11 मार्च को भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान है।  
    • 13 मार्च को पूर्णिमा है और होलिका दहन किया जाएगा। होलाष्टक का समापन होगा।
    • 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा और मीन संक्रांति भी है। इस दिन
    • साल का पहला चंद्र ग्रहण भी है। लेकिन यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।  
    • 15 मार्च से चैत्र माह की शुरुआत होगी।  
    • 16 मार्च को होली भाई दूज है।
    • 17 मार्च को भालचन्द्र संकष्टी चतुर्थी और छत्रपति शिवाजी जयंती है। चतुर्थी तिथि पर  भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है।  
    • 19 मार्च को रंग पंचमी है।  
    • 22 मार्च शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।  
    • 25 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी व्रत किया जाएगा।
    • 27 मार्च को प्रदोष व्रत है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से सभी डर से छुटकारा मिलता है।
    • 29 मार्च को अमावस्या और सूर्य ग्रहण है। यह भारत में दिखाई नहीं देगा।  
    • 30 मार्च को हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्र की शुरुआत होगी। इसी दिन गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा।
    • 31 मार्च को गणगौर पूजा है।

    यह भी पढ़ें:  Masan Holi 2025 Date: बनारस में कब मनाई जाएगी मसान होली, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

        

    खबरें और भी