Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Margashirsha Purnima 2024 Daan: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर इन सफेद चीजों का करें दान, चंद्र दोष से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Sat, 14 Dec 2024 10:46 AM (IST)

    पूर्णिमा तिथि पर महीने का समापन होता है। इसके बाद नए माह की शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष महीने में पूर्णिमा का पर्व 15 दिसंबर को मनाया ...और पढ़ें

    Margashirsha Purnima 2024: दान के बिना अधूरी है पूजा
    Margashirsha Purnima 2024: दान के बिना अधूरी है पूजा

    HighLights

    1. महीने के अंत में पूर्णिमा मनाई जाती है।
    2. इस दिन विष्णु जी की पूजा होती है।
    3. पूर्णिमा तिथि पर विशेष चीजों का दान करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जगत के पालनहार भगवान विष्णु को पूर्णिमा का पर्व समर्पित है। इस शुभ तिथि पर गंगा स्नान और मंदिर या गरीब लोगों में दान करना शुभ माना जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से जातक को जन्म जन्मांतर में किए गए पापों से छुटकारा मिलता है। साथ जी जीवन में आ रहे संकट दूर होते हैं। माना जाता है कि कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने से जातक को जीवन में आर्थिक समस्याएं, मनसिक तनाव और घर एवं परिवार की समस्याएं आदि होती हैं। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2024) पर सफेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष खत्म होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना जातक के जीवन के लिए फलदायी साबित होगा।

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024 डेट और टाइम (Margashirsha Purnima 2024 Date and Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर को दोपहर 04 बजकर 58 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 15 दिसंबर को दोपहर को 02 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का पर्व 15 (Kab Hai Margashirsha Purnima 2024) दिसंबर को मनाया जाएगा।

    इन चीजों का करें दान

    • अगर आप काम में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मंदिर या गरीब लोगों में चावल का दान करें। इसके अलावा चावल की खीर बनाकर भी दान कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने से जातक के रुके हुए काम पूरे होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2024 Daan: पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी सुखों की होगी प्राप्ति

    • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद दूध का दान करें। इससे घर में से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
    • अगर आप धन में वृद्धि चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन चांदी का दान करें। ऐसी मान्यता है कि चांदी का दान करने से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है और धन एवं जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
    • मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की चीजों का दान करें। माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से जातक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima पर कर लिए ये उपाय, तो भर-भरकर मिलेगा लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।