Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Margashirsha Purnima 2024 Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय, दूर हो जाएगी जीवन की सभी परेशानी

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 12 Dec 2024 04:49 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2024 Upay) पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से ...और पढ़ें

    Margashirsha Purnima 2024 Upay: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?
    Margashirsha Purnima 2024 Upay: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है।
    2. मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन अन्नपूर्णा जयंती भी मनाई जाएगी।
    3. 15 दिसंबर के दिन आत्मा के कारक सूर्य देव धनु राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप एवं दान करने का विधान है। इस शुभ अवसर पर जग के नाथ भगवान विष्णु संग मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। पूर्णिमा तिथि पर चंद्र देव की भी उपासना की जाती है। धार्मिक मत है कि चंद्र देव की उपासना करने से जातक को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा तिथि पर विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से मानसिक एवं आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा (Margashirsha Purnima 2024 Upay) पर ये आसान उपाय जरूर करें।

    यह भी पढ़ें: कब और कैसे हुई धन की देवी की उत्पत्ति? जानें इससे जुड़ी कथा एवं महत्व

    मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपाय

    • अगर आप मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा या अन्नपूर्णा जयंती पर पूजा के समय चावल से निर्मित खीर लक्ष्मी नारायण जी को भोग में अर्पित करें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से साधक के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।
    • अगर आप सुख और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर तुलसी के पौधे में कच्चे दूध से जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से मां तुलसी की कृपा साधक पर बरसती है।
    • अगर आप चंद्र देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो पूर्णिमा तिथि पर संध्याकाल के दौरान जल में सफेद फूल डालकर सोम देव को अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से चंद्र देव की कृपा बरसती है।
    • अगर आप जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि पर सफेद चीजों का दान करें। आप चावल, आटा, चीनी, मैदा आदि चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें: पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, सभी सुखों की होगी प्राप्ति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।