Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Marriage Tips: विवाह में आ रही है अड़चन, तो गुरुवार के दिन करें ये उपाय, जल्द बनेंगे योग

    Updated: Wed, 14 May 2025 05:46 PM (GMT+05:30)

    कुछ जातकों को विवाह में देरी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके विवाह (Remedies for quick Marriage) में भी देरी हो रही है तो आप इसके लिए गुरुवार ...और पढ़ें

    Marriage Tips: जल्दी शादी के लिए गुरुवार के दिन करें ये काम।
    Marriage Tips: जल्दी शादी के लिए गुरुवार के दिन करें ये काम।

    HighLights

    1. भगवान विष्णु के लिए समर्पित है गुरुवार का दिन।
    2. इस दिन कुछ उपाय करने से मिल सकता है लाभ।
    3. जातक के लिए बनने लगते हैं शीघ्र विवाह के योग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के लिए समर्पित माना जाता है। कई लोग इस दिन पर व्रत करते हैं और विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन कुछ खास उपाय करने से जातक के लिए शीघ्र ही विवाह के योग बनने लगते हैं।

    बनेंगे विवाह के योग

    गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। इसी के साथ पूजा के समय भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से साधक के लिए शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    खुशहाल रहेगा जीवन

    गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा भी जरूरी रूप से की जाती है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने से न सिर्फ शीघ्र विवाह के योग बनते हैं, बल्कि शादीशुदा जीवन भी खुशहाल बना रहता है। ऐसे में पति-पत्नी को गुरुवार के दिन साथ में केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। 

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की इन 4 टिप्स को जरूर करें फॉलो, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

    कर सकते हैं ये उपाय

    गुरुवार के दिन गाय को गुथे हुए आटे में चना दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर खिलाना चाहिए। इसी के साथ इस दिन पर आप मंदिर जाकर मां दुर्गा को सिंदूर भी अर्पित कर सकते हैं। इसके बाद अर्पित किए गए सिंदूर अपनी गर्दन पर लगाएं। इससे भी आपको लाभ मिल सकता है।

    खबरें और भी

    करें इन मंत्रों का जप

    अगर आपकी शादी में बाधा आ रही है, तो इससे मुक्ति पाने के लिए आप हर गुरुवार के दिन ये काम कर सकते हैं। गुरुवार के दिन पूजा के समय 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:' मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही सभी प्रकार की बाधा दूर हो सकती है। इसके साथ ही आप इन मंत्रों का जप कर सकते हैं -

    1. ॐ देवेन्द्राणि नमस्तुभ्यं देवेन्द्रप्रिय भामिनि।

    विवाहं भाग्यमारोग्यं शीघ्रलाभं च देहि मे ॥

    2. ॐ शं शंकराय सकल जन्मार्जित पाप विध्वंस नाय पुरुषार्थ

    चतुस्टय लाभाय च पतिं मे देहि कुरु-कुरु स्वाहा ।।

    3. ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः

    4.ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:

    5. क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा

    यह भी पढ़ें - Marriage Vastu Tips: विवाह में आ रही है अड़चन, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।