Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की इन 4 टिप्स को जरूर करें फॉलो, कभी खाली नहीं होगी तिजोरी

    Updated: Sat, 10 May 2025 11:20 AM (IST)

    क्या आप भी जीवन में धन की कमी का सामना कर रहे हैं और क्या आपके घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहता है तो इसकी प्रमुख वजह घर में वास्तु दोष (Vas ...और पढ़ें

    Vastu Tips: भूलकर भी इग्नोर न करें वास्तु के ये नियम (Pic Credit- Freepik)
    Vastu Tips: भूलकर भी इग्नोर न करें वास्तु के ये नियम (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है।
    2. वास्तु के नियम का पालन करना चाहिए।
    3. मां लक्ष्मी का वास सफाई वाली जगह पर होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष होने की वजह से परिवार के सभी सदस्यों को जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही तिजोरी हमेशा खाली रहती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में बताई गई विशेष उपायों (Vastu Remedies) को करें। ऐसा माना जाता है कि घर में गंदगी होने की वजह से मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है, जिसकी वजह से आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में किन खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    (Pic Credit- Freepik)

    इस दिशा में रखें झाड़ू

    वास्तु शास्त्र में घर में झाड़ू रखने के लिए शुभ दिशा बताई गई है। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में झाड़ू को रखने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है, जिसकी वजह से घर में सुख शांति का वास नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में झाड़ू रखने के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में झाड़ू को रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में रोज-रोज होते हैं झगड़े... कीजिए वास्तु के ये उपाय, जिनसे परिवार में बढ़ेगा प्यार

    घर की साफ-सफाई का रखें खास ध्यान

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गंदगी के होने से वास्तु दोष की मुख्य वजह होती है, क्योंकि गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन की देवी मां लक्ष्मी का वास गंदगी वाली जगह पर नहीं होता है, जिसकी वजह से आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।  

    क्या है तिजोरी को रखने की सही दिशा

    इसके अलावा तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में तिजोरी को रखने से हमेशा तिजोरी भरी रहती है। साथ ही परिवार के सदस्यों को जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। एक बात का खास ध्यान रखें कि तिजोरी को कभी भी खाली न रखें। इसमें सिक्के या नोट जरूर रखें।  

    खबरें और भी

    वास्तु दोष होने पर मिलते हैं ये संकेत

    वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने पर नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है, जिसकी वजह से परिवार में लड़ाई-झगड़े की समस्या बनी रहती है और धन की हानि का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कामों के सफलता प्राप्त नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें: Vastu tips: वास्तु के अनुसार घर में रखें ये मूर्तियां, शोभा के साथ-साथ बढ़ेगी समृद्धि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।