Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: अगर कर्ज के बोझ से नहीं उबर पा रहे हैं, तो घर में आज ही करें ये बदलाव… मिलेगा फायदा

    Updated: Wed, 07 May 2025 09:00 AM (IST)

    क्या आपको भी बार-बार लोन लेना पड़ रहा है। क्या आपकी आय से ज्यादा पैसों का खर्च बढ़ रहा है। क्या आर्थिक तंगी और लोन का जाल आपको भी मानसिक उलझन में डाल ...और पढ़ें

    घर में वास्तु दोष होने पर भी इस तरह की परेशानियां होने लगती हैं।
    घर में वास्तु दोष होने पर भी इस तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

    HighLights

    1. घर की दीवारों पर कभी भी काले या गहरे रंग का पेंट नहीं करवाएं।
    2. घर के रंगों में हल्के और मानसिक शांति देने वाले रंगों का इस्तेमाल करें।
    3. घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखें, दूर होगा आर्थिक संकट।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल ईएमआई के दौर में घर से लेकर मोबाइल तक कपड़ों से लेकर जूतों तक हर चीज में ईएमआई का ऑप्शन मिलने लगा है। लोग छोटी से लेकर बड़ी चीजों के लिए लोन लेने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं। यदि यह लोन इतना है जिसे आप बिना किसी परेशानी के चुका पा रहे हैं, तो ठीक है। 

    मगर, यदि आप लोन के बोझ में दबे जा रहे हैं। चाहकर भी उस लोन को चुका नहीं पा रहे हैं या डिफाल्ट हो रहे हैं, तो हो सकता है कि आपकी बेफजूल खर्च करने की आदत के साथ ही आपके घर का वास्तु दोष कुछ हद तक इसके लिए जिम्मेदार हो। 

    दरअसल, घर में वास्तु दोष होने पर भी इस तरह की परेशानियां होने लगती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तीन दिशाओं के खराब होने पर कर्ज बढ़ने लगता है और खत्म ही नहीं होता है। घर के उत्तर-पश्चिम दिशा को वायव्य कोण कहते हैं। दक्षिण-पूर्व की दिशा को अग्निकोण और उत्तर-पूर्व की दिशा को ईशान कोण कहते हैं। 

    पैसों की आवक होने लगती है कम 

    इन दिशाओं में वास्तु दोष होने से धन संबंधी समस्याएं होने लगती है। पैसों की आवक कम होने लगती है और खर्च बढ़ने लगते हैं। लिहाजा, व्यक्ति कर्ज लेने के लिए या तो मजबूर हो जाता है, या फिजूलखर्ची इतनी बढ़ जाती है कि उसे कर्ज लेना पड़ता है, जो आगे चलकर आर्थिक संकट खड़ा कर देता है। 

    खबरें और भी

    उत्तर-पश्चिम दिशा में दोष होने से बार-बार कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न होती है। दक्षिण-पूर्व दिशा में वास्तु दोष होने से लगातार खर्चों में वृद्धि होती है, जिससे कर्ज चुकाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

    यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं किस भगवान के मंदिर में कितनी बार करनी चाहिए परिक्रमा, किस दिशा में करनी चाहिए

    लोन जल्दी चुकाने के लिए क्या करें 

    • वायव्य कोण, अग्नि कोण और ईशान कोण में गंदगी न रखें।
    • घर में साफ-सफाई रखें, यथासंभव पानी की बर्बादी न करें। 
    • घर में शीशा ऐसी जगह लगाएं, जहां सोते समय प्रतिबिंब न दिखे। 

    यह भी पढ़ें- मई और जून में पड़ेंगे 5 बड़े मंगल, जानिए हनुमान जी को किन-किन देवों ने दिया है आशीर्वाद

    • घर में लाल रंग का इस्तेमाल करें, जो पॉजिटिविटी बढ़ाता है। 
    • धन में वृद्धि के लिए पीतल, तांबे या चांदी का पिरामिड रखें। 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।