यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vastu tips: वास्तु के अनुसार घर में रखें ये मूर्तियां, शोभा के साथ-साथ बढ़ेगी समृद्धि
हम घर की साज-सज्जा के लिए घर में कई तरह की सजावटी चीजें रखते हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आप घर में कुछ मूर्तियां (Vastu Tips Which idol ...और पढ़ें

HighLights
- वास्तु नियमों का ध्यान रखने से बनी आती है खुशहाली।
- वास्तु शास्त्र में शुभ मानी गई हैं कुछ मूर्तियां।
- घर में बढ़ता है पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र हिंदू धर्म की एक बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध पद्धति है। माना जाता है कि अगर आप अपने घर या ऑफिस में वास्तु टिप्स अपनाते हैं, तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बना रहता है।जिससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है। आज हम आपको वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में रखने से आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है।
बनी रहेगी संपन्नता
हिंदू धर्म में गणेश जी प्रथम पूज्य देव के रूप में पूजे जाते हैं। इसके के साथ वह रिद्धि-सिद्धि के दाता भी हैं। ऐसे में आगर आप घर में गणेश जी की मूर्ति रखते हैं, तो इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। वास्तु के अनुसार, आप गणेश जी की मूर्ति को पूजा घर में या फिर घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं। इसी के साथ गणेश जी की मूर्ति ऑफिस डेस्क पर रखने से भी आपको लाभ मिल सकता है।
.jpg)
रखें इस जानवर की मूर्ति
हाथी को ऐश्वर्य और समृद्धि का प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में आप वास्तु के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रख सकते हैं। हाथी की मूर्ति को रखने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। इसी के साथ आप हाथी की मूर्ति को घर के मुख्य द्वार पर या फिर लिविंग रूम में रख सकते हैं। इससे धन और समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: अगर कर्ज के बोझ से नहीं उबर पा रहे हैं, तो घर में आज ही करें ये बदलाव… मिलेगा फायदा
इस मूर्ति को रखने से मिलेगा फायेदा
वास्तु के अनुसार, घर में कछुए की मूर्ति रखना भी काफी शुभ माना जाता है। इसे लंबी उम्र और धन-समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसे में अगर आप वास्तु के अनुसार घर या फिर बगीचे में कछुए की मूर्ति रखते हैं, तो इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है।
खबरें और भी
.jpg)
धन-धान्य की नहीं होगी कमी
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कामधेनु गाय को सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस मूर्ति को अपने घर में रखते हैं, तो इससे आपको धन-धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। आप इसे वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में रोज-रोज होते हैं झगड़े... कीजिए वास्तु के ये उपाय, जिनसे परिवार में बढ़ेगा प्यार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'