यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें शिव जी के मंत्रों का जाप, बनी रहेगी कृपा
मासिक शिवरात्रि को भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए एक उत्तम दिन माना गया है। साथ ही यह भी माना गया है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा-अर ...और पढ़ें

HighLights
- हर माह की कृष्ण चतुर्दशी पर किया जाता है मासिक शिवरात्रि व्रत।
- भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम माना गया है यह दिन।
- मासिक शिवरात्रि पर व्रत करने से मिल सकती है भोलेनाथ की कृपा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना से साधक को अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं। वहीं मासिक शिवरात्रि की पूजा में शिव जी के मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में चलिए पढ़ते हैं शिव जी के मंत्र।
मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri Puja Muhurat)
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 30 सितंबर 2024, प्रातः 06 बजकर 36 मिनट पर हो शुरू हो रही है। साथ ही इस तिथि का समापन 01 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 09 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत सोमवार, 30 सितंबर को किया जाएगा। मासिक शिवरात्रि की पूजा रात में करने का विधान है। इसलिए इस दिन पर शिव जी की पूजा का मुहूर्त ये रहने वाला है -
मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 52 से 12 बजकर 40 मिनट तक
.jpg)
इन मंत्रों का करें जाप
- ॐ नमः शिवाय:
- ॐ गौरीशंकरार्धनाथ्री नमः
- ॐ नमः शिवाय गुरुदेवाय नमः
- ॐ शिवलिंगाय नमः
- ॐ हौं जूं सः ।।
- श्री महेश्वराय नम:।।
- श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
- श्री रुद्राय नम:।।
- ॐ नमो नीलकण्ठाय नम:।।
यह भी पढ़ें - Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का करें राशि अनुसार अभिषेक, चमक जाएगी आपकी किस्मत
(1).jpg)
- भगवान शिव का गायत्री मंत्र - ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
- महामृत्युंजय मंत्र - ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
- भगवान शिव का ध्यान मंत्र - करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा। श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं। विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व। जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
- रुद्र मंत्र - ॐ नमो भगवते रुद्राये।।
शीघ्र विवाह के लिए मंत्र
ओम कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।
खबरें और भी
नंदगोपसुतम् देवि पतिम् मे कुरुते नम:॥
यह भी पढ़ें - Masik shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि की पूजा इस चालीसा के बिना है अधूरी, चमक सकती है आपकी किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।