Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का करें राशि अनुसार अभिषेक, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि

    Updated: Sun, 29 Sep 2024 09:22 AM (IST)

    प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना संध्याकाल में करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधिपूर्वक महादेव ...और पढ़ें

    Lord Shiv: इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक
    Lord Shiv: इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत महादेव को समर्पित है।
    2. इस दिन दान जरूर करना चाहिए।
    3. व्रत करने से सभी संकट दूर होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत विधिपूर्वक किया जाता है। पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत आज यानी 29 सितंबर (Pradosh Vrat 2024 Date) को किया जा रहा है। यह दिन देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जातक को सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही महादेव प्रसन्न होते हैं। अगर आप भी शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का राशि अनुसार अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है और किस्मत चमक सकती है।

    प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर को शाम 04 बजकर 47 मिनट से होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 30 सितंबर को शाम 07 बजकर 06 मिनट पर होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत 29 सितंबर (Pradosh Vrat 2024 Puja Time) को किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: इस प्रदोष व्रत करें खास उपाय, भगवान शिव के साथ मिलेगा पितरों का भी आशीर्वाद

    राशि अनुसार अभिषेक

    • प्रदोष व्रत पर मेष राशि के जातक गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर वृषभ राशि के जातक गंगाजल में दूध मिलाकर महादेव का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर मिथुन राशि के जातक कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर कर्क राशि के जातक शुद्ध दही से महादेव का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर सिंह राशि के जातक गंगाजल में लाल पुष्प मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर कन्या राशि के जातक गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर तुला राशि के जातक पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर धनु राशि के जातक दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर मकर राशि के जातक गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर कुंभ राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • प्रदोष व्रत पर मीन राशि के जातक गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: इस स्तोत्र के पाठ से मिलेगा मनचाहा करियर, महादेव की बरसेगी कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी