यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर आजमाएं चमत्कारी उपाय, जल्द लेंगे सात फेरे
मासिक शिवरात्रि का खास महत्व है। हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024 Upay) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन म ...और पढ़ें

HighLights
- चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।
- इस दिन कई उपाय किए जाते हैं।
- यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मासिक शिवरात्रि की तिथि भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम मानी गई है। मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर महादेव की विधानपूर्वक उपासना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन विशेष उपाय करने से मंगल दोष दूर होता है और मनचाहा वर मिलता है। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2024 Upay) के उपाय।
मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri Puja Muhurat)
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 30 सितंबर 2024, प्रातः 06 बजकर 36 मिनट पर हो शुरू हो रही है। साथ ही इस तिथि का समापन 01 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 09 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत सोमवार, 30 सितंबर को किया जाएगा। मासिक शिवरात्रि की पूजा रात में करने का विधान है। इसलिए इस दिन पर शिव जी की पूजा का मुहूर्त ये रहने वाला है -
मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 52 से 12 बजकर 40 मिनट तक
(7).jpg)
यह भी पढ़ें: Masik shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि की पूजा इस चालीसा के बिना है अधूरी, चमक सकती है आपकी किस्मत
मासिक शिवरात्रि के उपाय
- यदि आप मंगल दोष की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो मासिक शिवरात्रि पर शिव जी की विधिपूर्वक पूजा करें। साथ ही गंगाजल में लाल चंदन, लाल फूल और गुड़ डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस दौरान ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय नम:’ करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मंगल दोष से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- मनचाहा वर पाने के लिए मासिक शिवरात्रि का दिन शुभ माना जाता है। इस दिन गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस दौरान महादेव से मनचाहा वर पाने के लिए प्रार्थना करें। इस टोटके को करने से जातक को मनचाहा वर मिलता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं।
- इसके अलावा वैवाहिक जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए मासिक शिवरात्रि पर किया उपाय बेहद फलदायी साबित होता है। मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती की सच्चे मन से उपासना करें। वैवाहिक जीवन की सभी समस्या दूर होती है और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।
यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें शिव जी के मंत्रों का जाप, बनी रहेगी कृपा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।