Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि के दिन महादेव का इन चीजों से करें अभिषेक, मिलेंगे शुभ परिणाम

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 03:13 PM (IST)

    हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को समर्पित है। इस खास अवसर पर शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होती है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी क ...और पढ़ें

    Lord Shiv: शिवलिंग के अभिषेक से बरसेगी महादेव की कृपा (Pic Credit- Freepik)
    Lord Shiv: शिवलिंग के अभिषेक से बरसेगी महादेव की कृपा (Pic Credit- Freepik)

    HighLights

    1. कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव को प्रिय है।
    2. इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
    3. विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मासिक शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष पूजा अर्चना करने के विधान है। इस दिन भक्त विशेष चीजों के द्वारा शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग का अभिषेक करने से महादेव की कृपा से साधक की सभी मुरादें पूरी होती हैं और जीवन में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

    इसके अलावा जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में चलिए विस्तार से जानते हैं कि मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग (Shivling par kya chadhana chahiye) का किन चीजों से (Shivling Puja Niyam) अभिषेक करना चाहिए?

    मासिक शिवरात्रि 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Masik Shivratri 2025 Date and Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 अप्रैल को सुबह 08 बजकर 27 मिनट पर होगी और अगले दिन यानी 27 अप्रैल को सुबह 04 बजकर 49 मिनट पर तिथि खत्म होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2025 Date) का पर्व 26 अप्रैल को मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2025: मासिक शिवरात्रि के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, जीवन में नहीं सताएगा कोई डर

    महादेव की कृपा होगी प्राप्त

    मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करें। साथ ही शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से साधक को आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है।

    शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति

    मासिक शिवरात्रि के दिन के दिन शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करें। इस दौरान प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।

    खबरें और भी

    नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

    मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का दूध और दही से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन चीजों से अभिषेक करने से जीवन खुशहाल होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • शिवलिंग पूजा के दौरान किसी से वाद-विवाद न करें।
    • किसी बारे में गलत न सोचे।
    • तामसिक चीजों का सेवन भूलकर भी न करें।
    • मंदिर और घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
    • काले कपड़े न पहनें।
    • शिवलिंग की परिक्रमा नहीं करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Masik Shivratri पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।