Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Masik Shivratri पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 21 Apr 2025 06:04 PM (GMT+05:30)

    धार्मिक मत है कि मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri 2025) पर देवों के देव महादेव की पूजा करने से साधक को पृथ्वी लोक पर सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्रा ...और पढ़ें

    Masik Shivratri 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?
    Masik Shivratri 2025: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. हर महीने चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।
    2. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 26 अप्रैल को मासिक शिवरात्रि है। यह पर्व पूर्णतया देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस दिन देवों के देव महादेव और जगत की देवी मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वरदान पाने के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है।

    धार्मिक मत है कि मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। इसके लिए साधक भक्ति भाव से मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं। अगर आप भी महादेव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि पर राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें इस स्तुति और मंत्रों का जप, मिलेगा मनचाहा वर

    राशि अनुसार अभिषेक

    • मेष राशि के जातक करियर में सफल होने के लिए वैशाख शिवरात्रि पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक सुखों में वृद्धि पाने के लिए मासिक शिवरात्रि पर गाय के दूध से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक कारोबार में तरक्की के लिए वैशाख शिवरात्रि पर गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक मानसिक तनाव से निजात पाने के लिए मासिक शिवरात्रि पर पंचामृत से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक करियर को नया आयाम देने के लिए वैशाख शिवरात्रि पर गाय के दूध में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक कारोबार के विस्तार के लिए मासिक शिवरात्रि पर गंगाजल में पान के पत्ते मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए वैशाख शिवरात्रि पर शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक सरकारी नौकरी पाने के लिए मासिक शिवरात्रि पर दूध में सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक करियर में तरक्की पाने के लिए वैशाख शिवरात्रि पर गाय के दूध में केसर मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए मासिक शिवरात्रि पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक शनि की बाधा दूर करने के लिए शिवरात्रि पर गंगाजल में अपराजिता का फूल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए मासिक शिवरात्रि पर गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: Masik Shivratri पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी