Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, पितृ देव होंगे प्रसन्न

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 12:46 PM (IST)

    सनातन धर्म में मौनी अमावस्‍या का अधिक महत्व है। माघ माह की अमावस्‍या को मौनी अमावस्‍या के नाम से जाना जाता है। मौनी अमावस्या के खास अवसर पर पवित्र नदी ...और पढ़ें

    Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, पितृ देव होंगे प्रसन्न
    Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या के दिन इन चीजों का करें दान, पितृ देव होंगे प्रसन्न

    HighLights

    1. मौनी अमावस्या के दिन दान करने का विशेष महत्व है।
    2. इस बार माघ माह में मौनी अमावस्या 9 फरवरी को है।
    3. मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mauni Amavasya 2024: सनातन धर्म में मौनी अमावस्‍या का अधिक महत्व है। माघ माह की अमावस्‍या को मौनी अमावस्‍या के नाम से जाना जाता है। इस खास अवसर पर पवित्र नदी में स्नान और जप-तप करने का विधान है। साथ ही दान करने का खास महत्व है। मान्यता के अनुसार, अमावस्या के दिन स्नान-दान से करने से साधक को पितृ दोष से छुटकारा मिलता है और पितृ देव प्रसन्न होते हैं। दैनिक पंचांग के अनुसार, इस बार माघ माह के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि 9 फरवरी को है। चलिए आपको इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मौनी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होता है।

    मौनी अमावस्या पर करें ये दान

    -मौनी अमावस्या के अवसर पर चावल का दान करना उत्तम माना गया है। इस दिन आप श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों को चावल का दान करें।

    यह भी पढ़ें: Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के वचनों में छिपा है हर समस्या का समाधान, मिलती है आदर्श व्यक्ति बनने की प्रेरणा

    -इसके अलावा इस दिन गरीब लोगों को जरूरत की चीजों को दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन अपनी श्रद्धा अनुसार चीनी, गर्म कपड़े, अनाज और दूध का दान करना शुभ माना जाता है।

    -मौनी अमावस्या के दिन आंवला का दान भी किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी से निजात मिलती है।

    मौनी अमावस्या का महत्व

    मान्यता के अनुसार, अमावस्या के दिन व्रत करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और साधक को जीवन में शुभ फल मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं।

    मौनी अमावस्या 2024 का शुभ मुहूर्त

    माघ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 09 फरवरी सुबह 08 बजकर 02 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 10 फरवरी को सुबह 04 बजकर 28 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में मौनी अमावस्या 09 फरवरी को मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Radha kund: कृष्ण की नगरी का ये कुंड है रहस्यमयी, स्नान करने से होती है संतान की प्राप्ति

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी