Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mauni Amavasya 2025 Bhog: मौनी अमावस्या पर महादेव को लगाएं इन चीजों का भोग, सुखों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 10:27 AM (IST)

    हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इस बार माघ माह में मौनी अमावस्या 29 जनवरी (Mauni Amavasya Date) को है। इस दिन मौन व्रत कि ...और पढ़ें

    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर महादेव को चढ़ाएं ये चीजें
    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर महादेव को चढ़ाएं ये चीजें

    HighLights

    1. मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान है।
    2. इस दिन महादेव की पूजा का विधान है।
    3. मौनी अमावस्या पर कई योग भी बन रहे हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को भगवान शिव और पितरों को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) के नाम से जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पवित्र नदी में स्नान, दान और पूजा-अर्चना करने से जीवन खुशहाल होता है। साथ ही पितरों की कृपा हमेशा बनी रहती है।

    ऐसे में आप मौनी अमावस्या के दिन भगवान शिव को प्रिय चीजों का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मुरादें पूरी करते हैं। चलिए आपको बताएंगे कि मौनी अमावस्या के दिन महादेव को किन चीजों का भोग लगाना फलदायी साबित होता है।

    आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

    अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन शिव जी को मेवे का भोग लगाएं। ऐसा माना जाता है कि शिव जी को मेवे का भोग लगाने से आर्थिक तंगी में सुधार होता है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही सभी क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।  

    यह भी पढ़ें:  Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा

    प्रसन्न होंगे महादेव

    बिजनेस में बढ़ोतरी पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन महादेव को भांग और धतूरा चढ़ाएं। मान्यता है कि इन चीजों को पूजा थाली में शामिल करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं। साथ ही महादेव प्रसन्न होकर सभी मुरादें पूरी करते हैं।  

    खबरें और भी

    मिलेगा पूजा का पूरा फल

    इसके अलावा शिव जी को खीर, मालपुआ, सफेद मिठाई, हलवा, दही का भोग लगा सकते हैं। इन चीजों का भोग लगाने से पूजा का पूरा फल मिलेगा। साथ ही भक्त पर हमेशा महादेव की कृपा बनी रहेगी।

    जीवन होगा खुशहाल

    माघ के महीने में तिल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसे में मौनी अमावस्या पर शिव जी को तिल के लड्डू का भोग लगाएं। इस दौरान जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इससे कारोबार में वृद्धि होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।  

    मौनी अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त

    वैदिक पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या की तिथि का प्रारंभ  28 जनवरी को रात 07 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है और तिथि का समापन अगले दिन यानी 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा। इस प्रकार 29 जनवरी को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी।  

    यह भी पढ़ें:  Mauni Amavasya 2025: श्रवण नक्षत्र समेत इन दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, बरसेगी महादेव की कृपा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।