Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, खुल जाएगा किस्मत का पिटारा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 27 Jan 2025 06:03 PM (IST)

    धार्मिक मत है कि देवों के देव महादेव (Mauni Amavasya 2025 ) की पूजा और अभिषेक करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त दुख एव ...और पढ़ें

    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान?
    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान?

    HighLights

    1. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है।
    2. इस दिन महादेव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. भगवान शिव की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mauni Amavasya 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है। यह दिन बेहद पावन माना जाता है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान करने का विधान है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने से साधक के समस्त पाप धुल जाते हैं।

    ज्योतिषियों की मानें तो मौनी अमावस्या पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक को अनंत पुण्यकारी फल प्राप्त होगा। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे।  अगर आप भी अपने जीवन में व्याप्त संकटों से निजात पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: श्रवण नक्षत्र समेत इन दुर्लभ संयोग में मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, बरसेगी महादेव की कृपा

    इन चीजों से करें अभिषेक

    • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन स्नान-ध्यान के बाद गन्ने के रस में बेलपत्र डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। भगवान शिव की कृपा से पैसों की तंगी दूर होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
    • अगर आप शनि की बाधा से निजात पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन भक्ति भाव से महादेव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शनि की बाधा दूर होती है।
    • अगर आप राहु और केतु की बाधा से निजात पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन पूजा के समय नारियल जल (पानी) से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मायावी ग्रह राहु एवं केतु का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
    • अगर आप मंगल दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके बाद जल में सुगंध डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से मंगल का प्रभाव कम हो जाता है।
    • अगर आप सुखों में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन दूध, दही या घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चन्द्रमा एवं शुक्र ग्रह मजबूत होता है। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: 28 या 29 जनवरी कब है मौनी अमावस्या? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।

    खबरें और भी