Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर इन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक, कई समस्याओं का होगा समाधान

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 04:05 PM (IST)

    माना जाता है कि मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और उनका अभिषेक करने से साधक को जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल ...और पढ़ें

    Mauni Amavasya 2025 मौनी अमावस्या पर शिव जी को कैसे करें प्रसन्न?
    Mauni Amavasya 2025 मौनी अमावस्या पर शिव जी को कैसे करें प्रसन्न?

    HighLights

    1. 29 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी मौनी अमावस्या।
    2. मौनी अमावस्या पर किया जाएगा तीसरा अमृत स्नान।
    3. दान-पुण्य के लिए बहुत ही खास मानी जाती है यह तिथि।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माघ माघ की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन मौन साधना करने का काफी महत्व माना गया है। इस साल यह तिथि और भी खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन यानी बुधवार, 29 जनवरी 2025 को महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) में तीसरा अमृत स्नान किया जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप इस दिन किन चीजों से शिव जी की अभिषेक कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

    मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति

    अगर आप पितृ दोष से परेशान हैं, तो ऐसी स्थिति में मौनी अमावस्या के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काले तिल डालें और शिव जी का अभिषेक करें। इससे जातक को पितृ दोष से राहत मिल सकती है और जीवन की कई समस्याएं हल हो जाती हैं।

    आय और सौभाग्य में होगी वृद्धि

    मौनी अमावस्या के दिन आप गंगाजल में बेल पत्र और पान के पत्ते मिलाकर भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय को करने से साधक की आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें - Amarnath Pigeon Mystery: अमरनाथ गुफा में क्यों अमर हुआ कबूतर का जोड़ा? जानें इसकी प्रमुख वजह

    होगा सुख-शांति का वास

    अगर आपके परिवार में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो इसके लिए मौनी अमावस्या के दिन महादेव की विधिपूर्वक रूप से पूजा-अर्चना करें। साथ ही उनका कच्चे दूध में दही और शहद मिलाकर अभिषेक करें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    प्रसन्न होंगे महादेव

    मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) के दिन आप शिव जी का शुद्ध घी से भी अभिषेक कर सकते हैं। इससे शिव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं। वहीं भोलेनाथ की कृपा के लिए आप अमावस्या पर शुद्ध शहद से भी उनका अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय को करने से व्यक्ति का सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उसके सभी दुख-दर्द भी दूर होने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें - Mauni Amavasya के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, पितृ होंगे प्रसन्न और बनेंगे बिगड़े काम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।