Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mauni Amavasya पर सपने में पितरों को देखना शुभ या अशुभ? मिलते हैं ये संकेत

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 12:52 PM (IST)

    धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या की तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करने से पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही पितरों को मोक्ष मिलता है। क्या आप जानते ...और पढ़ें

    Mauni Amavasya 2025: सपने में पितरों के दर्शन से क्या संकेत मिलते हैं
    Mauni Amavasya 2025: सपने में पितरों के दर्शन से क्या संकेत मिलते हैं

    HighLights

    1. सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का विशेष महत्व है।
    2. स्वप्न शास्त्र में सपनों के संकेत का उल्लेख है।
    3. सपने में पितरों को देखने से कई संकेत मिलते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। माघ के महीने में पड़ने वाली मौनी अमावस्या को पूर्वजों की मोक्ष की प्राप्ति के लिए शुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या का त्योहार 29 जनवरी (Mauni Amavasya 2025 Date) को मनाया जाएगा। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद श्रद्धा अनुसार दान करना चाहिए।

    धार्मिक मान्यता है कि स्नान और दान करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा पितृ प्रसन्न होकर सपने में दर्शन देते हैं। क्या आपको पता है कि सपने में पितरों को देखना शुभ या अशुभ माना जाता है? अगर नहीं पता, तो ऐसे में चलिए हम आपको स्वप्न शास्त्र के अनुसार बताएंगे कि मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya Dream meaning) के दिन सपने में पितरों को सपने में देखने से कौन-से संकेत मिलते हैं।

    (Pic Credit-Freepik)

    मिलते हैं ये संकेत

    • अगर बार-बार अमावस्या तिथि पर ही सपने में पितृ (Pitru Dreams Significance) दिखाई दे रहे हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने का अर्थ है कि वह आपसे कुछ कहना चाहते हैं। उनकी कोई इच्छा रह अधूरी रह गई है, जिसकी वजह से वह आपको सपने में दर्शन दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025 Date: 28 या 29 जनवरी, कब है मौनी अमावस्या? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

    • मौनी अमावस्या पर सपने में पितृ खुश देखना शुभ माना गया है। इस सपने को देखने से व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है और पितृ देव आपसे प्रसन्न हैं।
    • अगर मौनी अमावस्या पर आपसे सपने में पितृ भोजन मांग रहे हैं, तो इस सपने का अर्थ है कि पितृ संतुष्ट नहीं हुए हैं। ऐसे में ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इसके बाद उन्हें दक्षिणा देकर विदा करें। इस उपाय को अमावस्या या फिर पितरों की तिथि के दिन करना शुभ माना जाता है। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।
    • अगर आपने मौनी अमावस्या पर सपने में पितरों को घर के मुख्य द्वार पर देखा है, तो इस सपने को शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पितरों के घर में आगमन को देखने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। इसके अलावा रुका धन भी वापस मिलने के संकेत मिलते हैं।
    • इसके अलावा मौनी अमावस्या पर गुस्से में पितरों को देखना अशुभ माना जाता है। इस तरह के सपने देखने का अर्थ है कि पितृ देव आपसे नाराज हैं। ऐसे में आपको पितरों को प्रसन्न करने के लिए उपाय करें। इससे पितृ देव खुश होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होगी।

    यह भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2025 Bhog: मौनी अमावस्या पर महादेव को लगाएं इन चीजों का भोग, सुखों से भर जाएगा जीवन

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।