Mauni Amavasya 2026: अमावस्या की रात सपने में दिखे पूर्वज? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना...
माघ मास की अमावस्या, जिसे हम मौनी अमावस्या के नाम से जानते हैं, हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखती है। यह केवल 'मौन' रहने का व्रत नहीं है, बल्कि अपनी अंत ...और पढ़ें

सपने में दिखे पूर्वज तो जान लें इसका अर्थ (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या का पावन पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों में यह दिन न केवल स्नान और दान के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे पितरों (पूर्वजों) के साथ जुड़ने का एक सूक्ष्म समय भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या की रात हमारे और पितरों की दुनिया के बीच की दूरी कम हो जाती है।
अक्सर इस समय लोगों को अपने पूर्वज सपने में दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार, इन सपनों का एक गहरा अर्थ होता है। ये सपने महज संयोग नहीं, बल्कि पितरों की ओर से मिलने वाले महत्वपूर्ण संकेत हो सकते हैं।
1. प्रसन्न मुद्रा में पूर्वजों का दिखना
अगर सपने में आपको आपके पितर मुस्कुराते हुए, आशीर्वाद देते हुए या शांत मुद्रा में दिखाई दें, तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके पूर्वज आपसे और आपके कार्यों से संतुष्ट हैं। यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि जल्द ही आपके जीवन से बाधाएं दूर होने वाली हैं और घर में कोई मांगलिक कार्य या बड़ी सफलता मिल सकती है।
2. कुछ मांगते हुए या दुखी दिखना
पूर्वज सपने में रोते हुए, बीमार या कुछ मांगते हुए (जैसे भोजन या पानी) दिखाई देते हैं, तो इसे चेतावनी माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह संकेत है कि उनकी आत्मा अभी पूरी तरह से तृप्त नहीं है या वे आपसे किसी धार्मिक अनुष्ठान की अपेक्षा कर रहे हैं। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन उनके नाम से तर्पण, धूप और अन्न दान जरूर करना चाहिए।
खबरें और भी
3. हाथ पकड़ना या साथ चलना
अगर आपको सपने में कोई पूर्वज आपका हाथ पकड़कर ले जा रहा हो या आपके साथ चल रहा हो, तो यह उनके संरक्षण का प्रतीक है। इसका मतलब है कि कठिन समय में भी उनकी अदृश्य शक्ति आपके साथ है और वे आपको सही रास्ता दिखा रहे हैं।

(Image Source: AI-Generated)
4. सिर पर हाथ रखना या भोजन खिलाना
अगर आपको ऐसा कोई भी सपना आता है कि पूर्वज आपके सिर पर हाथ रखें हुए हैं तो यह पितृ दोष समाप्ति की ओर इशारा दे रहा है। अगर वे आपको कुछ खिला रहे हैं, तो यह आने वाली संपन्नता और सुख-सुविधाओं का संकेत है।
क्या करें अगर सपने में आएं पितर?
अगर मौनी अमावस्या के आसपास आपको पूर्वजों के दर्शन होते हैं, तो अगले दिन सुबह उठकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके उन्हें प्रणाम करें। गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं और संभव हो तो किसी गरीब को सफेद वस्तुओं (जैसे चावल, दूध या चीनी) का दान करें।
यह भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर करें तुलसी पूजा से जुड़ा एक काम, होगी मोक्ष की प्राप्ति
यह भी पढ़ें- Shattila Ekadashi 2026: लोहड़ी से लेकर मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या तक, यहां पता करें तिथि और शुभ मुहूर्त
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।